फ्लैट चोरी का खुलासा : सोनीपत से नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार, चांदी के जेवरात बरामद

पूछताछ के दौरान कब्जे से चोरी का चांदी का सामान बरामद

फ्लैट चोरी का खुलासा : सोनीपत से नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार, चांदी के जेवरात बरामद
करधनी थाना पुलिस ने 206 बीघा क्षेत्र में फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी दीपक सिंह को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी के चांदी के जेवरात व सामान बरामद हुए हैं। मामला 4 मई को दर्ज हुआ था, शेष माल की तलाश जारी है।

जयपुर। पश्चिम पुलिस ने 206 बीघा करधनी क्षेत्र में फ्लैट के ताले तोड़कर नकबजनी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए चांदी के जेवरात अन्य सामान बरामद किया गया है, जबकि शेष माल की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं लंबित मामलों के खुलासे के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश गुप्ता के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त झोटवाड़ा आलोक कुमार के सुपरविजन में थाना करधनी प्रभारी सवाई सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सूचना संकलन और तकनीकी सहायता से कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक सिंह को सोनीपत, हरियाणा से दस्तयाब किया। आरोपी को थाना करधनी के प्रकरण संख्या 257/2026 धारा 305(), 331(4) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसके कब्जे से चोरी का चांदी का सामान बरामद किया गया।

घटना का विवरण परिवादिया ने 4 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह अपने 206 बीघा स्थित चोरड़िया बिल्डिंग के फ्लैट को एक मई 2026 को लॉक लगाकर गई थी। 3 मई को लौटने पर फ्लैट के ताले टूटे मिले तथा सोने-चांदी के जेवरात चोरी पाए गए। इसके बाद थाना करधनी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 

Read More महंगाई की मार पर जूली का वार: घरेलू गैस सिलेंडर ₹29 महंगा होने पर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद