PWD में नए CE&AS को लेकर हलचल तेज, सुनील जयसिंह और मुकेश भाटी में कशमकश

वे स्वयं इस वर्ष अगस्त में सेवानिवृत्त होने वाले 

PWD में नए CE&AS को लेकर हलचल तेज, सुनील जयसिंह और मुकेश भाटी में कशमकश

सार्वजनिक निर्माण विभाग में नए मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव (CE&AS) की नियुक्ति को लेकर हलचल तेज। वर्तमान CE&AS ताराचंद गुप्ता 31 मार्च को सेवानिवृत्त। वरिष्ठता और कार्यकाल को ध्यान में रखते हुए RSRDC के सुनील जयसिंह व मुकेश भाटी के नाम प्रमुख।

जयपुर। सार्वजनिक निर्माण विभाग में नए मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव की नियुक्ति को लेकर हलचल तेज हो गई है। वर्तमान CE&AS ताराचंद गुप्ता 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिसके बाद इस अहम पद पर नियुक्ति को लेकर मंथन शुरू हो गया है।

वरिष्ठता के आधार पर राजस्थान स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (RSRDC) के प्रबंध निदेशक सुनील जयसिंह सबसे आगे माने जा रहे हैं। हालांकि, वे स्वयं इस वर्ष अगस्त में सेवानिवृत्त होने वाले हैं, जिससे उनके कार्यकाल की अवधि सीमित रह सकती है।

वहीं, सुनील जयसिंह के बाद वरिष्ठता क्रम में मुकेश भाटी का नाम आता है, जिनकी सेवानिवृत्ति जनवरी 2027 में प्रस्तावित है। ऐसे में विभाग में लंबे कार्यकाल के मद्देनजर भाटी का दावा भी मजबूत माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, नए CE&AS की नियुक्ति को लेकर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के स्तर पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। हालांकि PWD में परंपरागत रूप से वरिष्ठता को महत्व दिया जाता रहा है, लेकिन इस बार सीमित कार्यकाल और प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए फैसला संतुलन साधते हुए लिया जा सकता है। इधर, इस महत्वपूर्ण पद को लेकर उच्च स्तर पर लॉबिंग भी तेज हो गई है, जिससे नियुक्ति को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में गरज के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान : खराब श्रेणी में वायु गुणवत्ता, बारिश ले सकती है व्यापक रुप दिल्ली में गरज के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान : खराब श्रेणी में वायु गुणवत्ता, बारिश ले सकती है व्यापक रुप
अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 20 मार्च...
ऑपरेशन ‘जेन्टल-मेन्टल’ सफल : 40 हजार के इनामी MD सप्लाई नेटवर्क का सरगना राजू गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
वायदा बाजार में नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है ‌भाव  
मध्य प्रदेश में ईवी चार्जिंग प्वाइंट से भीषण हादसा : घर में आग लगने से 6 लोगों की मौत, दरवाजों में लगे इलेक्ट्रॉनिक लॉक के कारण चपेट में आए लोग
रूसी कच्चे तेल से भरे टैंकरों ने बदला रुख : चीन से हटकर अब भारत की ओर बढ़ रहे, बीच सफर में बदला अपना गंतव्य
संगठन सृजन अभियान : 4 राज्यों में कांग्रेस ने राजस्थान से लगाए 6 पर्यवेक्षक, पार्टी हाईकमान ने 4 राज्यों में शुरू की प्रक्रिया
जमुनिया आईलैंड में आबाद हो रही जल मानुष की दुनिया, आसपास के इलाकों में भी बढ़ रहा इनका फैलाव