राजस्थान विधानसभा में दिव्यांगों को स्कूटी वितरण मुद्दे पर सत्ता पक्ष और जूली में हुई जमकर बहस, विपक्ष ने उठाए सवाल
विधायक के जन्मदिन पर स्कूटी वितरण करा देंगे
राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल में दिव्यांगों को स्कूटी वितरण पर तीखी बहस और हंगामा हुआ। विधायक कैलाश वर्मा ने वितरण में लापरवाही पर सवाल उठाया। मंत्री अविनाश गहलोत ने सीएम घोषणा और जन्मदिन पर वितरण का जवाब दिया।
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल में दिव्यांगों को स्कूटी वितरण मुद्दे पर पक्ष विपक्ष में जमकर बहस और हंगामा हुआ।
विधायक कैलाश वर्मा के प्रश्न पर मंत्री अविनाश गहलोत ने जवाब देते हुए कहा कि कैलाश वर्मा ने दिव्यांगों को स्कूटी नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि विधायक के जन्मदिन पर स्कूटी वितरण करा देंगे। कैलाश वर्मा ने कहा कि जिन अधिकारियों ने लापरवाही की उन पर क्या कार्रवाई होगी। अविनाश ने कहा कि इस बार भी सीएम ने दिव्यांगों के लिए घोषणा की। इस पर सदन में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग में नोकझोंक हुई। जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि आप कैसे बोल रहे हो। जूली ने तैश में कहा कि अभी बताऊ क्या कैसे बोल रहा हूं। जूली व अविनाश गहलोत में भी बहस हुई। अविनाश गहलोत ने कहा कि आज सदन में अशोक गहलोत आए हुए हैं, इसलिए जूली व डोटासरा में मुकाबला हो रहा है। इस पर जूली ने कहा कि आप सिर्फ प्रश्न का जवाब दो।

Comment List