पंचायत चुनावों में वार्ड पंच के लिए कोई पोलिंग एजेंट नहीं होगा नियुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश

मतदान प्रक्रिया में हो पारदर्शिता

पंचायत चुनावों में वार्ड पंच के लिए कोई पोलिंग एजेंट नहीं होगा नियुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश
आगामी पंचायत राज चुनावों में वार्ड पंच के लिए अलग पोलिंग एजेंट नियुक्त नहीं। सरपंच, पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य पद के प्रत्याशी प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक एजेंट नियुक्त कर सकेंगे। एजेंट का पंचायत क्षेत्र का मतदाता होना और वैध फोटो पहचान पत्र रखना जरूरी।

जयपुर। आगामी पंचायत राज संस्थाओं के चुनावों में वार्ड पंच के लिए कोई पोलिंग एजेंट नियुक्त नहीं किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए मतदान अभिकर्ताओं (पोलिंग एजेंट)  की नियुक्ति को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दिशा-निर्देश के अनुसार सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने वाला प्रत्येक अभ्यर्थी या उसका चुनाव एजेंट हर मतदान केंद्र पर एक मतदान अभिकर्ता नियुक्त कर सकेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश वर्मा के अनुसार पंच पद के लिए अलग से कोई मतदान अभिकर्ता नियुक्त नहीं होगा, बल्कि अभ्यर्थी स्वयं यह जिम्मेदारी निभाएगा। वहीं सरपंच पद के लिए कोई पृथक निर्वाचन अभिकर्ता नहीं होगा। आयोग के निर्देशों के बाद उम्मीदवारों और उनके एजेंटों को समय रहते नियमों के अनुरूप मतदान अभिकर्ताओं की नियुक्ति करनी होगी, ताकि मतदान दिवस पर किसी प्रकार की असुविधा न हो।

वैध फोटो पहचान पत्र होना अनिवार्य: पंचायत क्षेत्र का कोई भी मतदाता मतदान अभिकर्ता यानी पोलिंग एजेंट नियुक्त किया जा सकता है, लेकिन उसके पास वैध फोटो पहचान पत्र होना अनिवार्य है। इसके लिए पासपोर्ट, वोटर आइडी या आयोग की ओर से मान्य अन्य दस्तावेज स्वीकार किए जाएंगे। मतदान केंद्र के अंदर रहते समय अभिकर्ता को नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र साथ रखना होगा और मांगने पर प्रस्तुत करना होगा। किसी दूसरी पंचायत के मतदाता को पोलिंग एजेंट नहीं बनाया जा सकता।

ये नहीं बन सकेंगे पोलिंग एजेंट :

चुनावों में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए आयोग ने कुछ श्रेणियों के लोगों को मतदान अभिकर्ता बनने से प्रतिबंधित किया है। इनमें केंद्र या राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, स्थानीय निकायों के निर्वाचित पदाधिकारी, सरकारी या अर्द्धसरकारी संस्थानों के कर्मचारी, सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारी, मानदेय प्राप्त करने वाले व्यक्ति, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पैरामेडिकल व हेल्थ केयर स्टाफ, उचित मूल्य की दुकान के डीलर व सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त संस्थान में कार्यरत व्यक्ति शामिल हैं।

Read More बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, एटीएम शुल्क भी माफ

Post Comment

Comment List

Latest News

एशियन गेम्स 2026 : भारत का शानदार प्रदर्शन,  दो स्वर्ण सहित आठ पदक जीते  एशियन गेम्स 2026 : भारत का शानदार प्रदर्शन,  दो स्वर्ण सहित आठ पदक जीते 
एशियन गेम्स के दसवें दिन भारत ने दो स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य समेत आठ पदक जीते। नीरू ढांडा...
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का बड़ा फैसला, पंचायत चुनावों के चलते 5 बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तारीखों में किया बदलाव
बिहार में गंडक नदी का तटबंध टूटा : कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, लोगों में अफरा-तफरी
गर्भवती महिला की लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान सरकार का फैसला, सेवानिवृत्त आईएएस श्रुति भारद्वाज फिर बनीं आरसीडीएफ की प्रबंध निदेशक
डीजे के इस्तेमाल पर उठ रहे सवाल
FBI ने बराड़ को ‘मोस्ट वांटेड’ सूची में डाला, 10 लाख डॉलर का इनाम घोषित किया