मेरिट और बोनस अंक से भर्ती की मांग, जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े तीन संविदा नर्सिंगकर्मी

उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

मेरिट और बोनस अंक से भर्ती की मांग, जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े तीन संविदा नर्सिंगकर्मी
जयपुरिया अस्पताल में मेरिट व बोनस अंकों के आधार पर नर्सिंग भर्ती की मांग को लेकर तीन संविदा नर्सिंगकर्मी पानी की टंकी पर चढ़े। वर्षों से सेवा दे रहे संविदाकर्मियों को कार्यानुभव के आधार पर बोनस अंक, नियमित नियुक्ति तथा 12 हजार नर्सिंग ऑफिसर और 7 हजार एएनएम पदों पर शीघ्र भर्ती की मांग।

जयपुर। नर्सिंग ऑफिसर और एएनएम की आगामी भर्ती प्रक्रिया मेरिट एवं बोनस अंकों के आधार पर कराने की मांग को लेकर शुक्रवार तड़के तीन संविदा नर्सिंगकर्मी जयपुरिया अस्पताल परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। आंदोलनकारी नर्सिंगकर्मियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

 

संविदा नर्सिंगकर्मी नेता बिमल शर्मा, रॉबिन शर्मा और आशा मीणा शुक्रवार सुबह करीब 3:40 बजे टंकी पर चढ़े। उनका कहना है कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं- एनएचएम, एनआरएचएम, संविदा, यूटीबी, प्लेसमेंट एजेंसी, पीपीपी मोड, एमआरएस, एनजीओ, 108, 104-ममता, एमएमयू, एमएमवी और जनता क्लिनिक में हजारों नर्सिंगकर्मी वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें नियमित नियुक्ति का लाभ नहीं मिला। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कई नर्सिंगकर्मी 8 से 10 वर्ष या उससे अधिक समय से लगातार कार्यरत हैं। इसके बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारियों के समान अधिकार और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उनका आरोप है कि कम वेतन में लंबे समय से सेवाएं देने के कारण वे आर्थिक, मानसिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। संविदा नर्सिंगकर्मियों ने सरकार से मांग की है कि 12 हजार नर्सिंग ऑफिसर और 7 हजार एएनएम पदों पर जल्द भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाए। साथ ही कार्यानुभव के आधार पर 10, 20 और 30 बोनस अंक दिए जाएं।

 

Read More कांग्रेस ने शुरू किया जेन जी आउटरीच अभियान, घोषित की विशेष समिति

Post Comment

Comment List

Latest News

केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला करने का आरोप लगाया। एक्स पर उन्होंने कहा...
कांग्रेस ने जारी किया 'जन घोषणा पत्र' : भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी नगर निगम का वायदा, नागरिक सुविधाओं को दी प्रमुखता
शिक्षक भावी पीढ़ी के मार्गदर्शक : अपने ज्ञान से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का करते हे निर्माण, देवनानी ने कहा- बदलते समय में शिक्षकों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण
सुधांशु त्रिवेदी का आरोप : महिला सशक्तिकरण और छात्रों के मुद्दे पर दिखावे की राजनीति करता है 'इंडिया गठबंधन', विद्यार्थियों के हितों को लेकर कांग्रेस के दावों की असलियत उजागर
तेज बारिश के चलते एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट्स की लैंडिंग अटकी, 20 मिनट से ज्यादा होल्ड के बाद सुरक्षित उतरी
शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, दीया कुमारी ने कहा- ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत
बोलीविया में सैन्य अड्डे पर भीषण विस्फोट : इमारतों के टूटे शीशें, 10 लोगों की मौत