जयपुर एयरपोर्ट पर तीन फ्लाइट रहेंगी लेट, दुबई उड़ान लगातार 15 दिन से प्रभावित

कई बार फ्लाइट 4 से 8 घंटे तक लेट हुई

जयपुर एयरपोर्ट पर तीन फ्लाइट रहेंगी लेट, दुबई उड़ान लगातार 15 दिन से प्रभावित
जयपुर एयरपोर्ट से बुधवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलूरु जाने वाली दो फ्लाइट और स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट देरी से संचालित। बेंगलूरु की उड़ानें क्रमशः 1:20 घंटे और 2:15 घंटे लेट। दुबई फ्लाइट करीब साढ़े चार घंटे देरी से रात 10:25 बजे रवाना होने की संभावना।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर बुधवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलूरु जाने वाली दो फ्लाइट और स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट निर्धारित समय से देरी से संचालित होंगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की दोपहर 1:10 बजे बेंगलूरु जाने वाली फ्लाइट करीब 1 घंटे 20 मिनट देरी से दोपहर 2:30 बजे रवाना होने की संभावना है। वहीं, शाम 8:10 बजे बेंगलूरु जाने वाली दूसरी फ्लाइट करीब सवा दो घंटे देरी से रात 10:25 बजे रवाना हो सकेगी।

इसी तरह स्पाइसजेट की जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट भी बुधवार को लेट रहेगी। यह फ्लाइट निर्धारित समय शाम 5:55 बजे के बजाय करीब साढ़े चार घंटे की देरी से रात 10:25 बजे तक रवाना हो सकती है। खास बात यह है कि दुबई की यह फ्लाइट पिछले करीब 15 दिनों से लगातार देरी से संचालित हो रही है। इस दौरान कई बार फ्लाइट 4 से 8 घंटे तक लेट हुई है। लगातार देरी के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है और यात्रा कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय चुनाव में नामांकन पत्र के साथ इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत, जानें निकाय चुनाव में नामांकन पत्र के साथ इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत, जानें
प्रदेश में निकाय चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया 27 से 31 अगस्त तक। रविवार और रक्षाबंधन को छोड़कर सुबह 10:30...
खड़गे का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- त्योहारों पर महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, जनता को राहत के लिए उठाएं ठोस कदम
यूपीआई भारत की डिजिटल शक्ति और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
रिश्तों का खून : कहीं पिता ने नवजात को मारा, कहीं पत्नी ने पति की जान ली
रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बहनों को बड़ी सौगात, तीन दिन मुफ्त बस यात्रा की सुविधा
जयपुर एयरपोर्ट पर तीन फ्लाइट रहेंगी लेट, दुबई उड़ान लगातार 15 दिन से प्रभावित
ईरान पर अमेरिकी शिकंजा : भारत की 4 कंपनियों पर लगाया बैन, 3 नागरिक भी निशाने पर