टीकाराम जूली का राज्य सराकर पर हमला, बोले भाजपा ने जनता को ही कॉकरोच समझ लिया

आम जनता की जान की परवाह भी नहीं

टीकाराम जूली का राज्य सराकर पर हमला, बोले भाजपा ने जनता को ही कॉकरोच समझ लिया
जयपुर में सीवरेज और खुले नाले में मौतों को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जूली ने कहा कि झोटवाड़ा हादसे की जांच रिपोर्ट अब तक नहीं आई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जवाबदेही के बजाय ध्रुवीकरण की राजनीति करती है, जिससे जनता की जान की कोई परवाह नहीं है।

जयपुर। जयपुर में सीवरेज लाइन में श्रमिक की मौत मामले में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा ने तो सच में जनता को ही कॉकरोच समझ लिया। जूली ने कहा कि ऐसा लगता है राजस्थान की भाजपा सरकार ने आम जनता को सच में कॉकरोच ही समझ लिया है इसलिए किसी की जान जाने की परवाह ही नहीं है। प्रिंसिपल रामेश्वर रावल का सरकारी लापरवाही से खुले पड़े नाले में गिरने से निधन बेहद दुखद है। मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि इस हत्या की भी कोई जांच नहीं होगी और न ही इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कोई कार्रवाई होगी।

झोटवाड़ा, जयपुर में सीवरेज साफ करते हुए जान गंवाने वाले तीन सफाईकर्मियों की मृत्यु की जांच रिपोर्ट जो एक सप्ताह में आनी थी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी थी, वो आजतक नहीं हुई। ऐसे ही इस हादसे में होगा। भाजपा को पता है कि चुनाव में जवाबदेही पर वोट नहीं मिलेगा, चुनाव के समय हिन्दू-मुस्लिम ध्रुवीकरण कर वोट मिल जाएगा इसलिए उन्हें आम जनता की जान की परवाह भी नहीं है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मातमी धुनों पर निकले ताजिये, देर रात कर्बला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया  मातमी धुनों पर निकले ताजिये, देर रात कर्बला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया 
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में मनाए जाने...
जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए