अरावली पर्वतमाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टीकाराम जूली का आभार, कहा- कोर्ट का निर्णय जनता के संघर्ष की जीत
अरावली को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने के लिए ऐतिहासिक निर्णय
अरावली पर्वतमाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कोर्ट का आभार जताते हुए इसे जनता के संघर्ष की जीत बताया है। जूली ने कहा है कि जनता के संघर्ष की बड़ी जीत पर सुप्रीम कोर्ट का आभार प्रकट करता हूं।
जयपुर। अरावली पर्वतमाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कोर्ट का आभार जताते हुए इसे जनता के संघर्ष की जीत बताया है। जूली ने कहा है कि जनता के संघर्ष की बड़ी जीत पर सुप्रीम कोर्ट का आभार प्रकट करता हूं।
आज सुप्रीम कोर्ट द्वारा अरावली को लेकर दिए गए 20 नवंबर के फैसले पर रोक लगाने का आदेश स्वागत योग्य है। यह आदेश उन सभी लोगों की जीत के जैसा है जो पिछले एक महीने से इस हेतु संघर्षरत थे। हम आशा करते हैं कि आने वाले दिनों में सुप्रीम कोर्ट से अरावली को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने के लिए ऐतिहासिक निर्णय आएगा।

Comment List