एसएमएस को विश्वस्तरीय संस्थान बनाने के लिए मुख्य सचिव ने किया वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ संवाद, चिकित्सकों से मांगे सुझाव, कई बिंदुओं पर सहमति भी बनी, एसएमएस मेडिकल कॉलेज में हुआ कार्यक्रम

जयपुर: चिकित्सा सेवाओं को विश्वस्तरीय बनाने की पहल

एसएमएस को विश्वस्तरीय संस्थान बनाने के लिए मुख्य सचिव ने किया वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ संवाद, चिकित्सकों से मांगे सुझाव, कई बिंदुओं पर सहमति भी बनी, एसएमएस मेडिकल कॉलेज में हुआ कार्यक्रम

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एसएमएस मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने हेतु संवाद किया। सरकार कैंसर और स्त्री रोग विभागों को विश्वस्तरीय संस्थानों के साथ एमओयू कर अत्याधुनिक बनाएगी।

जयपुर। राज्य के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शनिवार को सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ संवाद  किया। इस अवसर पर चिकित्सा विभाग की प्रिंसिपल सेक्रेट्री गायत्री राठौड़, चिकित्सा विभाग के कमिश्नर नरेश गोयल और सवाई मानसिंह चिकित्सालय के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे। मुख्य सचिव ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश के नागरिकों को बेहतरीन चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। इस संदर्भ में वर्तमान बजट में चिकित्सा व्यवस्थाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। 

इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा

  • मरीजों को चिकित्सालयों में सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराने और उपचार में लगने वाले समय को कम करने पर विस्तृत चर्चा की गई।  
  • मरीजों में रोगों के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए महाविद्यालय के विभिन्न विभागों द्वारा नियमित रूप से जन-शिक्षा कार्यक्रम आयोजित किए जाने का भी निर्णय लिया गया।
  • दीर्घकालीन बीमारियों के उपचार की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता का मूल्यांकन करने के लिए को-होर्ट स्टडी प्रारंभ करने पर विचार किया गया, जिससे की रोगों की जटिलताओं को कम करने और तथ्य आधारित स्वास्थ्य नीति निर्धारण में सहायता मिल सके। इसलिए कोहोर्ट स्टडी के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्णय लिया गया।
  • एसएमएस मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा शिक्षा एवं सेवाओं की गुणवत्ता को विश्व स्तरीय बनाने के लिए नवीनतम तकनीकों एवं उपचार पद्धतियों को अपनाने और उच्च स्तरीय अनुसंधान को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।
  • इसके लिए देश-विदेश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ सहयोग एवं समन्वय स्थापित करने के लिए एमओयू किया जाएगा। इसमें विशेष रूप से स्त्री रोग विभाग एवं कैंसर विभाग को विश्वस्तरीय विद्यालयों के सहयोग से अत्याधुनिक बनाने के लिए विशेष जोर दिया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

पवन खेड़ा राज्य सराकर पर हमला, कहा-एपस्टीन फाइल्स पर उपमुख्यमंत्री कोई जवाब नहीं दे रहीं पवन खेड़ा राज्य सराकर पर हमला, कहा-एपस्टीन फाइल्स पर उपमुख्यमंत्री कोई जवाब नहीं दे रहीं
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने जयपुर में 'एपस्टीन फाइल्स' को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम दीया...
अयोध्या का रेलवे स्टेशन भाजपा के भ्रष्ट मॉडल का उदाहरण : निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करें सरकार, अखिलेश यादव ने कहा- यात्रियों के लिए सुविधाजनक बने वेटिंग एरिया
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गुलाबी नगरी के शिवालयों में उमड़ी आस्था की लहर, सुबह से सुनाई देने लगी बोल बम की गुंज
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर अटकलें, अस्पताल में कराया जाएगा भर्ती, वसीम अकरम और वक़ार यूनिस ने भी उठाई आवाज
चलती सीएनजी कार में लगी आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान
दिल्ली की वायु गुणवत्ता फिर से खराब श्रेणी में : ठंड कम होने के बावजूद यह चिंता का विषय, तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान
महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया जलाभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना