समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर 220 किमी ट्रैक नवीनीकरण पूरा, भारतीय रेल में ट्रैक क्वालिटी इंडेक्स सर्वोच्च

ट्रेनों की गति 100 से बढ़ाकर की 110 किमी प्रति घंटा

समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर 220 किमी ट्रैक नवीनीकरण पूरा, भारतीय रेल में ट्रैक क्वालिटी इंडेक्स सर्वोच्च
रेलखंड पर रेलवे ने 220 किमी ट्रैक का नवीनीकरण महज 19 महीने में पूरा कर नया कीर्तिमान बनाया है। ट्रैक क्वालिटी इंडेक्स (टीक्यूआई) 106.20 पहुंच गया, जो भारतीय रेलवे में सर्वोच्च है। इससे 100 किमी हिस्से में ट्रेनों की गति 100 से बढ़ाकर 110 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। शेष हिस्से में भी गति बढ़ेगी।

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर 220 किलोमीटर ट्रैक नवीनीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। मार्च 2025 में स्वीकृति मिलने के बाद महज 19 माह में यह काम पूरा हुआ। रेलखंड का ट्रैक क्वालिटी इंडेक्स (टीक्यूआई) 106.20 पहुंच गया है, जो भारतीय रेल में सर्वोच्च स्तर है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार यह रेलखंड सीसी+8+2टी डबल स्टैक कंटेनर परिचालन मार्ग है। यहां पहले 52 केजी रेल लगी थीं, जिन्हें बदलकर 60 केजी रेल लगाई गई हैं। परियोजना में 8 गर्डर पुलों के ब्रिज चैनल स्लीपर और रेल बदले गए, जिनमें 2 महत्वपूर्ण पुल शामिल हैं। पुलों के एप्रोच पर चौड़े बेस वाले स्लीपर लगाए गए। 16 यार्डों में टर्नआउट और थ्रू टर्नआउट स्लीपर नवीनीकरण, 4000 कैजुअल स्लीपर तथा 16 यार्डों में एसईजे का नवीनीकरण किया गया। शेष 12 यार्डों में टर्नआउट और एसईजे का काम फरवरी 2027 तक पूरा होगा। दो पुलों पर आरएसआई अध्ययन के बाद एलडब्ल्यूआर विस्तार कर फ्री ज्वाइंट समाप्त किए गए हैं। अब 100 किमी हिस्से में गति 100 से बढ़ाकर 110 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। शेष 120 किमी में गति बढ़ाने का काम दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इससे रेल संरक्षा और परिचालन क्षमता बढ़ेगी।

Tags: Railway

Post Comment

Comment List

Latest News

बैंकॉक जाने की थी तैयारी, बैग खुलते ही उड़े अधिकारियों के होश; 3.5 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त बैंकॉक जाने की थी तैयारी, बैग खुलते ही उड़े अधिकारियों के होश; 3.5 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त
एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा की बड़ी खेप पकड़ी गई। डीआरआई ने खुफिया सूचना पर बैंकॉक जा रहे सात यात्रियों को...
छठ पर घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, स्पेशल ट्रेन होगी संचालित
भजनलाल शर्मा ने स्नेह मिलन समारोह में आमजन से की मुलाकात, राजस्थानी संस्कृति और सामाजिक सौहार्द की दिखी झलक
अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर क्यों लगा ताला? हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट
धान खरीद का लक्ष्य अधूरा, किसानों को भुगतान भी नहीं! सैलजा ने भाजपा सरकार को घेरा
समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर 220 किमी ट्रैक नवीनीकरण पूरा, भारतीय रेल में ट्रैक क्वालिटी इंडेक्स सर्वोच्च
दिल्ली में अब यमुना की लहरों पर दौड़ेगा क्रूज, जानिए कितना होगा किराया