अजमेर रोड पर जाम से राहत, भांकरोटा फ्लाईओवर पर यातायात शुरू
इस मार्ग पर यातायात और भी सुगम हो जाएगा
फ्लाईओवर का निर्माण न केवल समय पर हुआ है, बल्कि यह क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को भी बेहतर बनाएगा। स्थानीय निवासियों और दैनिक यात्रियों ने इस पहल का स्वागत किया है।
जयपुर। अजमेर रोड भांकरोटा फ्लाईओवर पर आज से यातायात शुरू हो गया है। इस प्रोजेक्ट की डेडलाइन 31 मार्च थी, लेकिन नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की बेहतर मॉनिटरिंग और कार्यप्रणाली के चलते यह समय से पहले पूरा हो गया। फ्लाईओवर के चालू होने से अजमेर रोड पर लंबे समय से हो रहे जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
जयपुर-किशनगढ़ एक्सप्रेसवे पर हर दिन एक लाख से अधिक वाहन गुजरते हैं। यातायात को सुगम बनाने के लिए इस रूट पर 10 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए थे। इन सभी स्थानों पर फ्लाईओवर का निर्माण किया गया, जिसमें से 9 पहले ही चालू हो चुके थे। भांकरोटा फ्लाईओवर के शुरू होने से अब इस मार्ग पर यातायात और भी सुगम हो जाएगा।
फ्लाईओवर का निर्माण न केवल समय पर हुआ है, बल्कि यह क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को भी बेहतर बनाएगा। स्थानीय निवासियों और दैनिक यात्रियों ने इस पहल का स्वागत किया है। NHAI ने अपनी त्वरित कार्यशैली से इस परियोजना को सफलतापूर्वक समय से पहले पूरा किया।
Comment List