नांगल पुलिया पर डिवाइडर तोड़कर लटका ट्रेलर, नीचे से गुजरते वाहनों में मचा हड़कंप 

पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था 

नांगल पुलिया पर डिवाइडर तोड़कर लटका ट्रेलर, नीचे से गुजरते वाहनों में मचा हड़कंप 
खोराबीसल थाना क्षेत्र में अजमेर-दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे पर मंगलवार सुबह प्लास्टिक रोल से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए नांगल पुलिया पर चढ़कर लटका। घटना सुबह करीब 10:30 बजे देना रोड के पास हुई। ट्रेलर के लटकने से नीचे गुजर रहे वाहन चालकों में अफरा-तफरी।

जयपुर। खोराबीसल थाना इलाके में अजमेर-दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे पर देना रोड के पास नांगल पुलिया पर मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे एक अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर तोड़कर पुलिया पर चढ़ गया और लटक गया। ट्रेलर के इस तरह लटकने से पुलिया के नीचे से गुजर रहे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, प्लास्टिक के रोल से भरा ट्रेलर हाईवे पर दूसरी लेन में चल रहा था। इसी दौरान अचानक चालक का ट्रेलर से नियंत्रण हट गया और ट्रेलर डिवाइडर तोड़ते हुए पुलिया पर चढ़ गया।

ट्रेलर पुलिया पर लटकने से नीचे से गुजरने वाले वाहनों के लिए खतरा पैदा हो गया। घटना की सूचना मिलने पर खोराबीसल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मोर्चा संभाला। पुलिस ने संबंधित विभाग को सूचना देकर ट्रेलर को सुरक्षित तरीके से हटवाने के प्रयास शुरू किए। थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि नांगल पुलिया पर प्लास्टिक के रोल से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए पुलिया पर चढ़ गया। इसकी सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है और ट्रेलर को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने मौके पर यातायात व्यवस्था बनाए रखी। घटना के बाद पुलिया के नीचे से गुजर रहे वाहन चालकों में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Post Comment

Comment List

Latest News

द्वितीय चरण के मतदान के लिए तैयारियाँ पूर्ण, मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देकर ईवीएम व चुनाव सामग्री के साथ जेडीबी कॉलेज से मतदान दल रवाना द्वितीय चरण के मतदान के लिए तैयारियाँ पूर्ण, मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देकर ईवीएम व चुनाव सामग्री के साथ जेडीबी कॉलेज से मतदान दल रवाना
850 पुलिसकर्मी तैनात, 150 जवान रिजर्व में; 16 मोबाइल पार्टियां रखेंगी मतदान केंद्रों पर कड़ी निगरानी।
एलन कोचिंग संस्थान व फिजिक्सवाला के दो स्टूडेन्ट की एक ही दिन में मौत
टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को राहत! अब 1,500 रुपये में बनेगा वार्षिक पास, जानें किसे मिलेगा फायदा?
नांगल पुलिया पर डिवाइडर तोड़कर लटका ट्रेलर, नीचे से गुजरते वाहनों में मचा हड़कंप 
आलू का रंग बैंगनी, गुण जानकर चौंक जाएंगे!
पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया ट्रंप पर दुष्कर्म का आरोप, एपस्टीन से संबंधों को लेकर फिर शुरू हुआ विवाद
पंजाब में नशा और हथियार तस्करी की एनआईए जांच की मांग, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र