परिवहन निरीक्षकों ने उठाई दो साप्ताहिक अवकाश की मांग, प्रदेशभर में समान व्यवस्था लागू करने की अपील

विभाग के अन्य कार्मिकों को नियमित रूप से दो अवकाश मिल रहे

परिवहन निरीक्षकों ने उठाई दो साप्ताहिक अवकाश की मांग, प्रदेशभर में समान व्यवस्था लागू करने की अपील
राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ ने चेकिंग रोस्टर में निरीक्षकों को दो साप्ताहिक अवकाश देने की मांग की। संघ अध्यक्ष रोबिन सिंह ने कहा कि कई जिलों में मुख्यालय के निर्देशों के बावजूद केवल एक अवकाश दिया जा रहा। संघ ने प्रदेशभर में समान व्यवस्था लागू कर हर सप्ताह दो अवकाश देने की मांग।

जयपुर। प्रदेशभर में परिवहन निरीक्षकों के लिए तैयार किए जा रहे चेकिंग रोस्टर को लेकर राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ ने दो साप्ताहिक अवकाश देने की मांग उठाई है। संघ का कहना है कि वर्तमान में अधिकांश निरीक्षकों को रोस्टर में केवल एक ही साप्ताहिक अवकाश दिया जा रहा है, जबकि विभाग के अन्य कार्मिकों को नियमित रूप से दो अवकाश मिल रहे हैं।

राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोबिन सिंह ने कहा कि मुख्यालय स्तर से दो साप्ताहिक अवकाश दिए जाने के निर्देश होने के बावजूद कई जिलों में उनका पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब विभाग के अन्य कर्मचारियों को दो साप्ताहिक अवकाश का लाभ मिल रहा है, तो परिवहन निरीक्षकों को इससे वंचित क्यों रखा जा रहा है।

संघ ने मांग की है कि प्रदेशभर में एक समान व्यवस्था लागू करते हुए सभी परिवहन निरीक्षकों को भी प्रत्येक सप्ताह दो अवकाश दिए जाएं, ताकि कार्य के साथ उनका मानसिक और शारीरिक संतुलन भी बना रहे।

 

Read More एम.एफ. हुसैन से हिम्मत शाह तक, जयपुर में लगेगा दिग्गज कलाकारों की कृतियों का अनूठा संगम

Read More भिवाड़ी में बड़ी कार्रवाई : 4 करोड़ की दवाइयां और कच्चा माल जब्त, बिना लाइसेंस गोदाम से 1500 कार्टन दवाइयां मिलीं

 

 

Read More दौसा और बूंदी में चप्पल पर छिड़ा चुनावी संग्राम : निर्दलीय बोले-हमें ये निशान नहीं चाहिए, बदलो चुनाव चिन्ह

Post Comment

Comment List

Latest News

केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला करने का आरोप लगाया। एक्स पर उन्होंने कहा...
कांग्रेस ने जारी किया 'जन घोषणा पत्र' : भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी नगर निगम का वायदा, नागरिक सुविधाओं को दी प्रमुखता
शिक्षक भावी पीढ़ी के मार्गदर्शक : अपने ज्ञान से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का करते हे निर्माण, देवनानी ने कहा- बदलते समय में शिक्षकों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण
सुधांशु त्रिवेदी का आरोप : महिला सशक्तिकरण और छात्रों के मुद्दे पर दिखावे की राजनीति करता है 'इंडिया गठबंधन', विद्यार्थियों के हितों को लेकर कांग्रेस के दावों की असलियत उजागर
तेज बारिश के चलते एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट्स की लैंडिंग अटकी, 20 मिनट से ज्यादा होल्ड के बाद सुरक्षित उतरी
शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, दीया कुमारी ने कहा- ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत
बोलीविया में सैन्य अड्डे पर भीषण विस्फोट : इमारतों के टूटे शीशें, 10 लोगों की मौत