मुख्यमंत्री के गृह जिले के अस्पताल में फर्श पर इलाज, गोविंद डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला 

कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार से स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार

मुख्यमंत्री के गृह जिले के अस्पताल में फर्श पर इलाज, गोविंद डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला 
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर की नदबई तहसील के जिला चिकित्सालय की एक तस्वीर को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। मजबूरी जैसी हालत सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती है।

जयपुर। पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर की नदबई तहसील के जिला चिकित्सालय की एक तस्वीर को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को फर्श पर लेटाकर इलाज कराने और दर्द सहने की मजबूरी जैसी हालत सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती है।

डोटासरा ने आरोप लगाया कि बड़ी-बड़ी डींगें हांकने और विज्ञापनों में करोड़ों रुपये स्वाहा करने वाली भाजपा सरकार को ऐसी दयनीय व्यवस्था के लिए शर्मिंदगी महसूस करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब राज्य के मुखिया की अपनी तहसील में अस्पताल की हालत इतनी खराब है, तो पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य तंत्र की स्थिति आसानी से समझी जा सकती है। कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार से स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग की।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा
सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए सुप्रिया सुले ने बड़ा राहत पैकेज मांगा है। उन्होंने प्रति हेक्टेयर एक...
हाईवे पर चावल से भरे ट्रेलर में लगी आग : लाखों का माल जला, चालक-खलासी सुरक्षित बच निकले
राहुल गांधी के विदेशी बयानों पर भाजपा की घेराबंदी, खेड़ा बोले - सरकार खुद हो रही उजागर
एएनएम को अब अलग-अलग नहीं, एक साथ मिलेगा स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रशिक्षण; राजस्थान से देशभर में होगी शुरुआत
पुतिन-जिनपिंग की बैठक, वैश्विक राजनीति में क्या बदलेगा?
मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकने के लिए पुलिस ऐप का सहारा, विद्यार्थी के मोबाइल में होगा राजकॉप
महात्मा गांधी अस्पताल में डॉक्टरों का कमाल, 1.5 किलो के नवजात की पेसमेकर लगाकर बचाई जान