वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को श्रद्धांजलि, अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर बलिदान को किया नमन

त्याग एवं समर्पण भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत

वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को श्रद्धांजलि, अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर बलिदान को किया नमन
शहीद वन कर्मी उद्यान में वन शहीद दिवस पर कर्तव्य निर्वहन के दौरान प्राण गंवाने वाले वनकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरुण प्रसाद ने कहा कि वन शहीदों का त्याग विभाग की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक।

जयपुर। वन शहीद दिवस के अवसर पर जयपुर स्थित शहीद वन कर्मी उद्यान में वन शहीद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा एवं संरक्षण के दौरान कर्तव्य निर्वहन करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वनकर्मियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक अरुण प्रसाद, मुख्य वन संरक्षक एन. विजय, मुख्य वन संरक्षक अनूप कुमार आर,वन संरक्षक बिजोय जॉय, एवं उप वन संरक्षक डॉ. आशीष व्यास, सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अधिकारियों एवं उपस्थित वनकर्मियों द्वारा वन शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर वीर वनकर्मियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें स्मरण किया।

इस अवसर पर अरुण प्रसाद ने कहा कि वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण का दायित्व अनेक बार चुनौतीपूर्ण एवं जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करने की अपेक्षा रखता है। ऐसे में अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा रखते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वनकर्मी विभाग की गौरवशाली परंपरा के प्रतीक हैं। उनका त्याग एवं समर्पण भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

अवसर पर वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, वन शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर प्राकृतिक संसाधनों एवं जैव विविधता की सुरक्षा के लिए समन्वित एवं प्रभावी प्रयास निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Read More पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस नेताओं की देन को निजी हाथों में सौंपने की साजिश

डॉ. आशीष व्यास, उप वन संरक्षक, वन्यजीव (जू) जयपुर ने कहा कि वन शहीदों का बलिदान राजस्थान वन विभाग की अमूल्य धरोहर है, जिसे सदैव सम्मान एवं कृतज्ञता के साथ स्मरण किया जाएगा।

Read More निकाय चुनाव का दूसरा चरण शुक्रवार को : 147 निकायों के 4,774 वार्डों में 18,266 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे 87.60 लाख मतदाता

 

Read More राजस्थान सरकार और गर्ल इफेक्ट ने एचपीवी टीकाकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘टीका टॉक' की शुरुआत की

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुस्लिम बहुल इलाकों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह, शाम 5 बजे तक लगी रहीं कतारें मुस्लिम बहुल इलाकों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह, शाम 5 बजे तक लगी रहीं कतारें
घंटाघर, चश्मे की बावड़ी, हिरण बाजार और चंद्रघटा में पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी किया मतदान। ...
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में पूर्वाह्न 3 बजे तक 57 प्रतिशत से अधिक मतदान
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: अटरू, छबड़ा और मांगरोल में 68.18 प्रतिशत मतदान, बुजुर्गों और दिव्यांगों ने भी बढ़-चढ़कर निभाई लोकतांत्रिक जिम्मेदारी
ब्रिक्स मंच पर दिखेगी भारत की डीप-टेक ताकत, 37 स्टार्टअप पेश करेंगे नवाचार और वैश्विक साझेदारी के अवसर
कैनवास पर दिखे अध्यात्म से मानव मन के द्वंद्व तक के रंग, जेसीसीए में 12 कलाकारों की 22 पेंटिंग्स बनीं आकर्षण का केंद्र
दोपहर 3 बजे तक 51.59 प्रतिशत मतदान
वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को श्रद्धांजलि, अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर बलिदान को किया नमन