बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत : दोनों वाहनों में लगी आग, 2 महीने बाद बहन की शादी

दुर्घटना के बाद सड़क पर दोनों तरफ जाम

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत : दोनों वाहनों में लगी आग, 2 महीने बाद बहन की शादी

भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना भेरुजी स्टैंड के पास शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर हुई। तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क पर बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक बोलेरो के नीचे फंस गई और दोनों वाहनों में आग लग गई।

सीकर। सीकर-उदयपुरवाटी रोड पर सोमवार सुबह 11 बजे एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना भेरुजी स्टैंड के पास शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर हुई। तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क पर बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक बोलेरो के नीचे फंस गई और दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में पुरोहित का बास, लक्खीपुरा निवासी रामचंद्र गोस्वामी (39) और मुकेश गोस्वामी (30) की मौत हुई।

पुलिस ने बताया कि दोनों भाई सुबह काम के सिलसिले में बाइक से सीकर शहर की ओर जा रहे थे। मुकेश तीन बहनों का इकलौता भाई था और उसके पिता का देहांत हो चुका है। उनके चार बच्चे हैं और पत्नी सुमन वर्तमान में गर्भवती हैं। 21 जून को मुकेश की बहन की शादी निर्धारित है। वहीं, मृतक रामचंद्र गोस्वामी की एक बेटी और दो बेटे हैं। दुर्घटना के बाद सड़क पर दोनों तरफ जाम लग गया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण