जयपुर एयरपोर्ट पर दो फ्लाइट्स लेट, यात्रियों को परेशानी
8 बजे तक उड़ान भरने की संभावना
एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे यात्रियों ने फ्लाइट कंपनियों से स्पष्ट जानकारी और सुविधा की मांग की है।
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से आज मुंबई और दुबई जाने वाली फ्लाइट्स तय समय से देरी से रवाना हो रही हैं। एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट, जो सुबह 6:30 बजे रवाना होती है, संचालन कारणों से अब तक रुकी हुई है और इसके सुबह 8 बजे तक उड़ान भरने की संभावना है। वहीं स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट, जो सुबह 8:55 बजे जयपुर से रवाना होती है, भी लेट है।
दुबई से जयपुर आने वाले विमान की देरी के कारण फ्लाइट में देर हो रही है। संभावना है कि यह फ्लाइट अब सुबह 9:45 बजे रवाना होगी। इन दोनों फ्लाइट्स की देरी से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे यात्रियों ने फ्लाइट कंपनियों से स्पष्ट जानकारी और सुविधा की मांग की है।

Comment List