प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव अरुणा गौड़ सहित दो सौ महिलाएं भाजपा में शामिल

भाजपा ऑफिस में सदस्यता ग्रहण करवाई 

प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव अरुणा गौड़ सहित दो सौ महिलाएं भाजपा में शामिल

महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव अरुणा गौड़ ने अपनी दो सौ समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

जयपुर। महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव अरुणा गौड़ ने अपनी दो सौ समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा के जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल और सांसद मंजू शर्मा सहित महिला मोर्चा की अन्य सदस्यों ने उन्हें भाजपा ऑफिस में सदस्यता ग्रहण करवाई है। मंजू शर्मा ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जहां महिलाओं को वास्तविक सम्मान और नेतृत्व का अवसर मिलता है। सेना, प्रशासन और राजनीति में उन्हें अहम जिम्मा दिया जा रहा है। सीएम भजनलाल शर्मा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। भाजपा की रीति नीति को देखकर लोग भाजपा में आ रहे हैं। शहर अध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि मोदी ने नारी शक्ति को सदैव प्राथमिकता दी है। 

पहलगाम हमले के बाद देश की बेटियों और बहनों के सम्मान की रक्षा के लिए कठोर निर्णय लिए। आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना ने 500 किमी तक घुसकर पाकिस्तान में आतंकी गढ़ों को नेस्तनाबूद किया। सभी नवसदस्यों की भागीदारी से पार्टी और अधिक मजबूत होगी। भाजपा में आईअरुणा गौड़ ने कहा कि पहलगाम हमले पर भी विपक्ष कुटिल राजनीति कर रहा है। बहनों का सिंदूर उजाड़ने वालों को सबक सिखाने का काम पीएम ने किया। इसी से प्रेरित होकर हम सब महिलाएं भाजपा में शामिल हुई हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई