सरकारी कॉलेज में नकबजनी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
दोनों के खिलाफ पहले भी दर्जनों मुकदमे दर्ज
मालपुरा गेट थाना पुलिस ने शनिवार को सरकारी कॉलेज में नकबजनी कर सामान चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है
जयपुर। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने शनिवार को सरकारी कॉलेज में नकबजनी कर सामान चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की गई पानी की दो मोटर, नल और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपित विशाल हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस उपायुक्त पूर्व तेजस्वनी गौतम ने बताया कि परिवादी प्रोफेसर अनिल गुप्ता निवासी प्रताप नगर सांगानेर हाल प्राचार्य राजकीय कन्या महाविद्यालय सांगानेर ने रिपोर्ट दी कि 9 जुलाई की रात को कॉलेज परिसर से छात्रा वॉशरूम से स्टील की समस्त टोटियां, 11 जुलाई की शाम को पानी की मोटर चोरी हो गई।
इस रिपोर्ट पर टीम ने घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपित विशाल श्रीवास्तव निवासी सिन्दोली शाहजहांपुर यूपी हाल मुहाना और आकाश वर्मा निवासी सांगानेर को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों के खिलाफ पहले भी दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News
26 Aug 2026 19:00:04
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...

Comment List