PKC-ERCP प्रोजेक्ट के तहत जंगल सफाई और सीमांकन पर खर्च होंगे 80 लाख, रामगढ़, ईश्वपुरा और कोयला में होंगे कार्य

जल संसाधन विभाग ने कार्यों के लिए टेंडर जारी कर दिए

PKC-ERCP प्रोजेक्ट के तहत जंगल सफाई और सीमांकन पर खर्च होंगे 80 लाख, रामगढ़, ईश्वपुरा और कोयला में होंगे कार्य
PKC-ERCP परियोजना के तहत बारां जिले की तीन तहसीलों में जंगल सफाई और सीमांकन के कार्य। जल संसाधन विभाग ने करीब 80 लाख रुपए के टेंडर जारी किए। किशनगंज के रामगढ़, मांगरोल के ईश्वपुरा और बारां के कोयला में काम कराया जाएगा।

जयपुर। राजस्थान में PKC-ERCP प्रोजेक्ट से जुड़े कार्यों के तहत बारां जिले की तीन तहसीलों में जंगल की सफाई और सीमांकन का काम कराया जाएगा। जल संसाधन विभाग ने इन कार्यों के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। इन पर करीब 80 लाख रुपए खर्च होंगे। ठेका कंपनी को सभी कार्य छह माह के भीतर पूरे करने होंगे। विभाग के अनुसार, किशनगंज तहसील के रामगढ़ गांव में जंगल सफाई और संबंधित सुधार कार्यों पर 21 लाख 88 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे।

इसी तरह मांगरोल तहसील के ईश्वपुरा गांव में 24 लाख 89 हजार रुपए के कार्य होंगे। बारां तहसील के कोयला गांव में जंगल सफाई के लिए 36 लाख 31 हजार रुपए की राशि निर्धारित की गई है। इसके अलावा, महलपुर बैराज क्षेत्र के जंगल की सफाई तथा पुनर्वास कॉलोनी के सीमांकन का कार्य भी प्रस्तावित है। इन कार्यों का उद्देश्य परियोजना से जुड़े क्षेत्रों में भूमि और वन क्षेत्र को व्यवस्थित करना तथा प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए क्षेत्र को स्पष्ट रूप से चिह्नित करना है। विभाग ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। चयनित ठेका कंपनी को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करना होगा।

 

Read More जयपुर एयरपोर्ट के सफाईकर्मियों ने दिखाई ईमानदारी, यात्री का खोया वॉलेट लौटाया

Read More राठौड़ का गहलोत पर पलटवार- 28 दिन में निकाय, 22 दिन में पंचायत चुनाव; बोले- कांग्रेस ने 18 महीने में 13 चरणों में कराए थे चुनाव

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

गणेश चतुर्थी पर 3 दिन बदला रहेगा लोक परिवहन बसों का मार्ग, 13 से 15 सितंबर तक राजापार्क क्षेत्र रहेगा प्रतिबंधित गणेश चतुर्थी पर 3 दिन बदला रहेगा लोक परिवहन बसों का मार्ग, 13 से 15 सितंबर तक राजापार्क क्षेत्र रहेगा प्रतिबंधित
गणेश चतुर्थी के चलते यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए 13 से 15 सितंबर तक लोक परिवहन बसों के मार्ग...
मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप का बड़ा चुनावी वादा, रिपब्लिकन कांग्रेस के दोनों सदनों पर जीते तो हर अमेरिकी को मिलेंगे 5,000 डॉलर
रांची में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 459 पुलिसकर्मियों का तबादला, यहां देखें पूरी सूची
PKC-ERCP प्रोजेक्ट के तहत जंगल सफाई और सीमांकन पर खर्च होंगे 80 लाख, रामगढ़, ईश्वपुरा और कोयला में होंगे कार्य
18 से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, माता-पिता की मंजूरी और ई-केवाईसी की मांग
इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
सऊदी अरब ने ईरान को दी हूतियों पर लगाम लगाने की चेतावनी, पाकिस्तान तनाव कम करने में जुटा; बढ़ा क्षेत्रीय खतरा