संशोधित PKC-ERCP के तहत गलवा से बीसलपुर तक होगी 516.227 हेक्टेयर भूमि अवाप्ति, 21 गांव होंगे प्रभावित 

प्रक्रिया एनजीबी लिंक पैकेज-तृतीय के तहत संपादित होगी

संशोधित PKC-ERCP के तहत गलवा से बीसलपुर तक होगी 516.227 हेक्टेयर भूमि अवाप्ति, 21 गांव होंगे प्रभावित 

जल संसाधन विभाग ने संशोधित PKC-ERCP परियोजना के तहत भूमि अवाप्ति अधिसूचना जारी की। बूंदी और टोंक की चार तहसीलों में 21 गांवों की 516.227 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी। गलवा पंप हाउस से बीसलपुर बांध तक फीडर निर्माण के लिए आरडी 9.6 से 40.6 किमी तक कार्य होगा।

जयपुर। संशोधित PKC-ERCP परियोजना के तहत जल संसाधन विभाग ने भूमि अवाप्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। परियोजना के अंतर्गत गलवा पंप हाउस और गलवा बांध से बीसलपुर बांध तक फीडर निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण किया जाएगा।

यह भूमि अवाप्ति आरडी 9.6 किलोमीटर से 40.6 किलोमीटर तक फीडर निर्माण कार्य के लिए की जाएगी। यह प्रक्रिया एनजीबी लिंक पैकेज-तृतीय के तहत संपादित होगी। अधिसूचना के अनुसार बूंदी और टोंक जिले की चार तहसीलों- नैनवां, दूनी, नगरफोर्ट और देवली में कुल 516.227 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी। यह भूमि 21 गांवों में फैली हुई है। भूमि अवाप्ति की प्रक्रिया शुरू करने से पहले संबंधित गांवों में सामाजिक प्रभाव आकलन (सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट) रिपोर्ट तैयार की जाएगी, ताकि प्रभावित परिवारों और किसानों पर पड़ने वाले प्रभाव का मूल्यांकन किया जा सके। जल संसाधन विभाग द्वारा जारी इस अधिसूचना के बाद परियोजना को गति मिलने की उम्मीद है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

जनगणना 2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार : पहले चरण की जानकारी साझा, झालाना डूंगरी में प्रेसवार्ता आयोजित, मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य जनगणना 2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार : पहले चरण की जानकारी साझा, झालाना डूंगरी में प्रेसवार्ता आयोजित, मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य
भारत की जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, पहला चरण 16 मई से 14 जून तक चलेगा। स्व-गणना 1 से 15...
नमाज विवाद मामला: प्रोफेसर दिलीप झा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज
स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम