देवास परियोजना के कार्यों में अभूतपूर्व तेजी, बांध एवं टनल का निर्माण कार्य प्रगतिरत

झीलों में जल स्तर बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी

देवास परियोजना के कार्यों में अभूतपूर्व तेजी, बांध एवं टनल का निर्माण कार्य प्रगतिरत
दीर्घकालीन जल सुरक्षा को मजबूती देने वाली देवास परियोजना के तृतीय-चतुर्थ चरण का काम तेज है। साबरमती बेसिन का व्यर्थ बहने वाला पानी बनास बेसिन की ओर मोड़ा जाएगा। 390 व 703 एमसीएफटी क्षमता के बांध और 14.65 किमी लंबी टनल से हर साल करीब 1000 एमसीएफटी अतिरिक्त पानी मिलेगा, जिससे पेयजल आपूर्ति के साथ पिछोला-फतहसागर का जलस्तर भी कायम रहेगा।

जयपुर। उदयपुर की दीर्घकालीन जल सुरक्षा की दिशा में बेहद अहम देवास परियोजना के तृतीय और चतुर्थ चरण के अन्तर्गत बांध एवं टनल का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व में इस अंतर-बेसिन जल हस्तांतरण परियोजना के अन्तर्गत साबरमती बेसिन का जो अमूल्य जल व्यर्थ बहकर अरब सागर में चला जाता था, उसे बनास बेसिन की ओर अपवर्तित कर उदयपुर की जल व्यवस्था से जोड़ने का अभिनव प्रयोग किया जा रहा है। देवास-चतुर्थ परियोजना के अंतर्गत गोगुंदा तहसील के अंबावा गांव के पास 390 एमसीएफटी क्षमता के बांध तथा 4.15 किलोमीटर लंबी टनल का निर्माण किया जा रहा है। यहां से जल का अपवर्तन देवास-तृतीय परियोजना की ओर किया जाएगा।

इसी प्रकार नाथियाथल गांव के पास 703 एमसीएफटी क्षमता के देवास-तृतीय बांध का निर्माण किया जा रहा है। इस बांध से जल को 10.50 किलोमीटर लंबी टनल के माध्यम से मौजूदा देवास-द्वितीय (आकोदड़ा बांध) तक आवश्यकतानुसार पिछोला झील में अपवर्तित किया जाएगा। इस परियोजना के तृतीय एवं चतुर्थ चरण से उदयपुर शहर के लिए प्रतिवर्ष लगभग 1000 एमसीएफटी अतिरिक्त जल उपलब्ध होगा। इससे शहर की बढ़ती पेयजल आवश्यकता को पूरा करने के साथ पिछोला एवं फतहसागर झीलों में जल स्तर बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी।

Tags: project

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रजत विजेता यशवीर सिंह का महाप्रबंधक ने किया अभिनंदन, जेवलिन थ्रो में 85.71 मीटर के शानदार थ्रो से बढ़ाया देश और उत्तर पश्चिम रेलवे का मान रजत विजेता यशवीर सिंह का महाप्रबंधक ने किया अभिनंदन, जेवलिन थ्रो में 85.71 मीटर के शानदार थ्रो से बढ़ाया देश और उत्तर पश्चिम रेलवे का मान
उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के वाणिज्य सह टिकट क्लर्क व एथलीट यशवीर सिंह ने जापान में हुए 20वें एशियन...
वन्यजीव सप्ताह–2026 का भव्य समापन: विजेताओं को मिले पुरस्कार, ‘आवास जुड़ेंगे, तभी वन्यजीव पनपेंगे’ का संदेश; संरक्षण के लिए कनेक्टिविटी पर जोर
शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन बिकवाली, सेंसेक्स 32 महीने के निचले स्तर पर बंद
राजस्थान में बदलेगा मौसम, उत्तर-पश्चिमी जिलों में बारिश के आसार
राजकीय सेठ आनन्दीलाल पोद्दार बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय जयपुर में विद्यार्थियों को निशुल्क बैग वितरण, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह
भाजपा का आप पर हमला: सीबीआई जांच शुरू होते ही केजरीवाल को संघीय ढांचा खतरे में नजर आने लगा, ढिल्लों ने कहा- सीएम कार्यालय ही भ्रष्टाचार का गढ़
देवास परियोजना के कार्यों में अभूतपूर्व तेजी, बांध एवं टनल का निर्माण कार्य प्रगतिरत