जयपुर में करणी सेना की रैली पर बवाल: पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल, कई जगह धक्का-मुक्की

पुलिस और प्रदर्शनकारियों में तीखी झड़प

जयपुर में करणी सेना की रैली पर बवाल: पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल, कई जगह धक्का-मुक्की
यूजीसी के नए नियमों और सवर्ण समाज की मांगों को लेकर जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की महारैली के दौरान भारी हंगामा हो गया। बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और वॉटर कैनन चलाई। इसके जवाब में उग्र भीड़ ने सुरक्षा घेरा तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया।

जयपुर। जयपुर। राजधानी जयपुर में सोमवार को श्री राजपूत करणी सेना द्वारा निकाली गई रैली के दौरान उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेड्स पार करने का प्रयास करने लगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रैली में बड़ी संख्या में करणी सेना के कार्यकर्ता शामिल थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें निर्धारित मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था का पालन करने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने पर अड़ गए। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई।

स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस ने पहले वाटर कैनन चलाकर भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया। इसके बावजूद प्रदर्शन जारी रहने पर पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ प्रदर्शनकारियों के चोटिल होने की भी सूचना है। घटना के बाद पुलिस बल की अतिरिक्त टुकड़ियां मौके पर तैनात कर दी गईं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं, जबकि प्रदर्शनकारी पुलिस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था