जल भवन में सख्त सुरक्षा आदेशों पर बवाल : कर्मचारियों में आक्रोश, निर्णय वापस लेने की उठी मांग

कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध

जल भवन में सख्त सुरक्षा आदेशों पर बवाल : कर्मचारियों में आक्रोश, निर्णय वापस लेने की उठी मांग
जल भवन मुख्यालय में लागू कड़े सुरक्षा निर्देशों से कर्मचारियों और आमजन में असंतोष। प्रवेश पर सख्त जांच, धरना-प्रदर्शन और पोस्टर पर रोक जैसे नियमों का विरोध हो रहा। संगठनों ने इन्हें तुगलकी फरमान बताते हुए आदेश वापस न लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

जयपुर। जल भवन मुख्यालय में हाल ही में लागू किए गए कड़े सुरक्षा निर्देशों को लेकर कर्मचारियों और आमजन में असंतोष बढ़ता जा रहा है। नए आदेशों के तहत परिसर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की विस्तृत जानकारी दर्ज करने, वाहनों की सघन जांच, कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध, बैनर-पोस्टर लगाने पर रोक तथा कार्यालय समय के बाद रुकने पर पाबंदी जैसे नियम लागू किए गए हैं। कर्मचारी संगठनों ने इन निर्देशों को तुगलकी फरमान करार देते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि ये आदेश कर्मचारियों की आवाज दबाने और आमजन की पहुंच सीमित करने का प्रयास हैं।

 

जलदाय इंटक के कार्यवाहक अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा ने कहा कि यदि आदेश वापस नहीं लिए गए तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि इन सुरक्षा निर्देशों की तत्काल समीक्षा कर इन्हें निरस्त या आवश्यक संशोधन किए जाएं, ताकि कर्मचारियों और आमजन के हितों की अनदेखी हो।

 

Read More राजस्थान के 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 4-5 दिन तक मौसम रहेगा सक्रिय

Read More डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा सीबीआई का अभय, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Read More सरिस्का में खुशखबरी : बाघिन ST-22 ने दिए दो शावकों को जन्म, बाघों की संख्या बढ़कर 54

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस
झारखंड कांग्रेस ने मीडिया विंग को मजबूत करने के लिए प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों को 6 महीने की परिवीक्षा (प्रोबेशन) अवधि...
राज निवेश पोर्टल पर एक माह में 6,103 आवेदनों को मंजूरी, निवेशकों की पहली पसंद बन रहा राजस्थान
ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के अवॉर्ड समारोह में शामिल होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
नाहरगढ़ की बावड़ियों को संवारने उतरे युवा, स्वच्छता अभियान में जुटे पर्यटन जगत के प्रतिनिधि
अमेरिकी रक्षा सब्सिडी का युग समाप्त: हेगसेथ की दोटूक, बोले- हमें साझेदारों की जरूरत है, न कि संरक्षित राज्यों की
10 सर्कुलर रोड विवाद: राजद बोला- विपक्ष का अपमान कर रही सरकार, नियमों की मनमानी व्याख्या करने का लगाया आरोप
रेलवे भर्ती बोर्ड : टेक्निशियन ग्रेड-3 का परीक्षा परिणाम जल्द होगा जारी, 139 पदों के लिए अभ्यर्थियों की नजरें परिणाम पर