शहरी सेवा शिविर-2026 कल से, पट्टों और लंबित प्रकरणों के निस्तारण के साथ मिलेगी कई शुल्कों में छूट

दोनों प्रकार के आवेदनों का निस्तारण यथासंभव उसी दिन

शहरी सेवा शिविर-2026 कल से, पट्टों और लंबित प्रकरणों के निस्तारण के साथ मिलेगी कई शुल्कों में छूट
राज्य सरकार आमजन को राहत देने और शहरी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 12 जून से 15 जुलाई तक प्रदेशभर में “शहरी सेवा शिविर-2026” आयोजित। शिविरों की तैयारियों को लेकर नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक गुप्ता तथा स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव रवि जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक।

 जयपुर। राज्य सरकार आमजन को राहत देने और शहरी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 12 जून से 15 जुलाई तक प्रदेशभर में “शहरी सेवा शिविर-2026” आयोजित करेगी। शिविरों की तैयारियों को लेकर गुरुवार को नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक गुप्ता तथा स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव रवि जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक ली। शिविरों में 69-ए, 54-ई, 50-बी, 60-सी सहित विभिन्न श्रेणियों के पट्टे जारी करने, लीज होल्ड को फ्री होल्ड में बदलने, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस, सीवर कनेक्शन, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र सहित अनेक नागरिक सेवाओं का निस्तारण किया जाएगा।

साथ ही शहरों में सफाई, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, नालियों और सीवर लाइनों की मरम्मत जैसे कार्य भी किए जाएंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक गुप्ता ने निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्त सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण अभियान अवधि में ही सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि बकाया लीज राशि एकमुश्त जमा कराने पर ब्याज में 100 प्रतिशत तथा कुछ मामलों में 60 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। नामांतरण शुल्क में 50 प्रतिशत छूट भी दी जाएगी। शासन सचिव रवि जैन ने निर्देश दिए कि सभी नगरीय निकायों और विकास प्राधिकरणों में शिविरों का प्रभावी आयोजन हो तथा नए और लंबित दोनों प्रकार के आवेदनों का निस्तारण यथासंभव उसी दिन किया जाए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से राजस्थान के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से राजस्थान के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार
वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर राजस्थान में औद्योगिक विकास, व्यापार और रोजगार को नई गति प्रदान कर रहा। जवाहर लाल नेहरू...
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने से गिरावट में बंद हुए शेयर बाजार, आईटी सेक्टर पर दबाव
नीति आयोग बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा ने रखा ‘विकसित राजस्थान-2047’ का विजन, 2029 तक 350 बिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य
अपशिष्ट सामग्री से सड़क निर्माण को मिलेगा बढ़ावा, जयपुर में राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित
मुंबई में आगजनी : बहुमंजिला रिहायशी इमारत धधकी, दमकलकर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद किया काबू
राज्यसभा के तीनों प्रत्याशी पूनिया, अलका और डांगी निर्विरोध निर्वाचित
सड़क हादसों में मारी गई गृहणियों के मुआवजे पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कम से कम 30 हजार रुपये मानी जाए गृहणियों की आय