डिलीवरी के 24 घंटे बाद बंद हुआ यूरिन आउटपुट, प्रसूता की किडनी में आई गंभीर समस्या

सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS) रेफर किया

डिलीवरी के 24 घंटे बाद बंद हुआ यूरिन आउटपुट, प्रसूता की किडनी में आई गंभीर समस्या
राजधानी में प्रसव के करीब 24 घंटे बाद एक प्रसूता की तबीयत बिगड़ी। प्रीति शर्मा की 25 अगस्त को जयपुरिया अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। इसके बाद यूरिन आउटपुट अचानक बंद हो गया। हालत गंभीर होने पर उसे SMS अस्पताल रेफर किया। जांच में किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित।

जयपुर। राजस्थान में प्रसव के बाद प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने और किडनी से जुड़ी गंभीर समस्या के मामले सामने आने का सिलसिला जारी है। राजधानी जयपुर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां डिलीवरी के करीब 24 घंटे बाद एक प्रसूता का यूरिन आउटपुट अचानक बंद हो गया। हालत बिगड़ने पर उसे जयपुरिया अस्पताल से सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS) रेफर किया गया। अस्पताल प्रशासन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, प्रीति शर्मा की 25 अगस्त को जयपुरिया अस्पताल में डिलीवरी हुई थी।

प्रसव के बाद शुरुआती करीब 24 घंटे तक उसकी स्थिति सामान्य बताई गई। इसके बाद अचानक यूरिन आउटपुट कम होते-होते बंद हो गया और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे SMS अस्पताल रेफर कर दिया। SMS अस्पताल के मेडिसिन विभाग में भर्ती करने के बाद प्रसूता की आवश्यक जांचें कराई गईं। जांचों में किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होने की बात सामने आने के बाद चिकित्सकों ने डायलिसिस शुरू किया। सूत्रों के मुताबिक, प्रसूता पिछले करीब चार दिनों से डायलिसिस पर है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर जिले में कहीं भाजपा का दबदबा, कहीं कांग्रेस ने जमाया कब्जा; 16 निकायों के अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित जयपुर जिले में कहीं भाजपा का दबदबा, कहीं कांग्रेस ने जमाया कब्जा; 16 निकायों के अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित
निकाय चुनाव-2026 के अध्यक्ष पद पर भाजपा का दबदबा रहा। चौमूं-शाहपुरा नगर परिषद समेत 9 नगर पालिकाओं में भाजपा प्रत्याशी...
SIR पर खरगे का चुनाव आयोग से सवाल, पूछा- क्या अब वीआईपी और आम मतदाताओं की अलग-अलग श्रेणी बनाई जा रही हैं
करतारपुर गलियारा खोलने की मांग : भारत-पाकिस्तान सीमा पर अरदास, श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा दरबार साहिब में नतमस्तक होने का अवसर उपलब्ध कराना मकसद
निकाय चुनाव में कांग्रेस की गुटबाजी पड़ी भारी : सामूहिक प्रचार से दूरी, बड़े नेता अपने गढ़ तक सिमटे
हलका बनेगा नई बीट पुलिसिंग की धुरी : थाना क्षेत्र अब क्लस्टर में बंटेंगे, पुरानी व्यवस्था में सीधे बीट आवंटन
छोटी घटनाओं को गंभीरता से लें डीएम-एसपी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: सीएम योगी
हम भारत के लोग का संदेश : जयपुर में निकली लोकमंथन यात्रा, दिया कुमारी ने यात्रा को किया रवाना