15 माह से फरार वाहन चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद, जानें पूरा मामला
अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही
जयपुर। सेज थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में 15 माह से फरार चल रहे वाहन चोर विकास सैन उर्फ कालू (28) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। महिंद्रा शोरूम के पास से चुराई थी बाइक पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि परिवादी मुकेश कुमार मीणा ने 18 जून 2025 को सेज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि उनके पिता की मोटरसाइकिल महिंद्रा सेज में खड़ी थी। शाम को देखने पर मोटरसाइकिल नहीं मिली। कोई अज्ञात व्यक्ति उसे चोरी कर ले गया था।
टीम ने लगातार प्रयास कर गुरुवार को आरोपी विकास सेन उर्फ कालू पुत्र घनश्याम सेन, निवासी चंद्रवाटिका गांधीपथ वेस्ट करणी विहार हाल कबीर नगर सुशीलपुरा सोडाला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ है।

Comment List