कृषि विश्वविद्यालयों के कुलगुरुओं ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसान-केंद्रित शोध पर जोर

खेती को अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बनाना होना चाहिए

कृषि विश्वविद्यालयों के कुलगुरुओं ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसान-केंद्रित शोध पर जोर
राजस्थान के पाँचों कृषि विश्वविद्यालयों के कुलगुरुओं ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री से मुलाकात कर कृषि शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और किसान हितों पर चर्चा। बैठक में जलवायु-स्मार्ट खेती, डिजिटल तकनीक, नई फसल किस्मों, प्राकृतिक खेती और जल संरक्षण पर जोर।

जयपुर। राजस्थान के पाँचों राज्य कृषि विश्वविद्यालयों के कुलगुरुओं के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ किसनराव बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा से शिष्टाचार भेंट कर कृषि शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और किसानों के हितों से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की। राजभवन में हुई बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने कृषि शिक्षा की गुणवत्ता, जलवायु-स्मार्ट कृषि, डिजिटल तकनीकों, आधुनिक अनुसंधान, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन तथा विश्वविद्यालयों के बीच समन्वय को मजबूत करने के प्रयासों की जानकारी दी। राज्यपाल ने कहा कि कृषि अनुसंधान का अंतिम उद्देश्य किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना और खेती को अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बनाना होना चाहिए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कृषि विश्वविद्यालयों द्वारा विकसित उन्नत फसल किस्मों, प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण, कृषि यंत्रीकरण और कौशल विकास कार्यक्रमों की सराहना करते हुए किसान-केंद्रित अनुसंधान तथा आधुनिक तकनीकों के प्रभावी विस्तार पर बल दिया। वहीं कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने वैज्ञानिकों से किसानों की जरूरतों के अनुरूप व्यवहारिक तकनीक विकसित करने और कृषि प्रसार तंत्र को अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया। बैठक में पाँचों कृषि विश्वविद्यालयों के कुलगुरु उपस्थित रहे और कृषि विकास के लिए समन्वित कार्ययोजना पर सहमति बनी।

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया