वी.श्रीनिवास ही रहेंगे ब्यूरोक्रेसी के मुखिया, छह माह कार्यकाल बढ़ा
केन्द्र की मंजूरी के बाद जारी हुए आदेश
जयपुर। राजस्थान के मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास को पद पर छह माह का एक्सटेंशन मिल गया है। अब वे फरवरी 2027 तक प्रदेश के ब्यूरोक्रेसी के मुखिया बने रहेंगे। श्रीनिवास का 31 अगस्त को सेवाकाल समाप्त हो रहा था यानी वे रिटायर होने जा रहे थे। जुलाई माह के आखिरी सप्ताह में प्रदेश सरकार ने उनका कार्यकाल एक साल बढ़ाने की अनुशंसा केन्द्र सरकार को की थी। फिलहाल छह माह कार्यकाल बढ़ाया गया है।
वी. श्रीनिवास 1989 बैच के वरिष्ठतम आईएएस अधिकारी हैं। केन्द्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने उनके एक्सटेंशन के आदेश जारी कर दिए हैं। दरअसल राइजिंग राजस्थान के एमओयू को जमीन पर उतारने के लिए उनकी मेहनत और केन्द्र व राज्य की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर उनकी मोनिटरिंग व समीक्षा बैठकों से परर्फोमेंस दिखाने, जमीनी स्तर पर काम करने को उनकी सेवा अवधि बढ़ाने की अनुशंसा के पीछे मुख्य कारण बताया जा रहा है।

Comment List