SIR से मतदाता सूची का होगा सत्यापन, करीब 1.01 करोड़ डुप्लीकेट नाम चिन्हित

शुद्धीकरण की प्रक्रिया में सभी का सहयोग आवश्यक

SIR से मतदाता सूची का होगा सत्यापन, करीब 1.01 करोड़ डुप्लीकेट नाम चिन्हित
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए विश्वसनीय मतदाता सूची जरूरी। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान करीब 1.01 करोड़ डुप्लीकेट नाम चिन्हित किए। प्रक्रिया के तहत दोहरे, अपात्र और अनियमित नामों की पहचान की जा रही।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए विश्वसनीय और शुद्ध मतदाता सूची बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का उद्देश्य मतदाता सूचियों का व्यापक सत्यापन एवं शुद्धीकरण कर प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार को सुरक्षित करना है। मुख्यमंत्री के अनुसार SIR के दौरान करीब 1.01 करोड़ डुप्लीकेट नाम चिन्हित किए गए हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से दोहरे, अपात्र और अन्य अनियमित प्रविष्टियों की पहचान की जा रही है, ताकि मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, सटीक और भरोसेमंद बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक का वोट महत्वपूर्ण है। इसलिए मतदाता सूची के सत्यापन और शुद्धीकरण की प्रक्रिया में सभी का सहयोग आवश्यक है।

सरकार का प्रयास है कि किसी भी पात्र नागरिक का मताधिकार प्रभावित न हो और मतदाता सूची में अनियमित प्रविष्टियों की पहचान कर उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत ठीक किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर पात्र नागरिक का मताधिकार सुनिश्चित करना, हर वोट की शुचिता बनाए रखना और चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी व निष्पक्ष बनाना SIR का प्रमुख उद्देश्य है।

Post Comment

Comment List

Latest News

इंदिरा एकादशी पर मंदिरों में सजे ठाकुरजी  : भक्तों ने किए दर्शन; पंचामृत अभिषेक, विशेष श्रृंगार और मनोरम झांकियों से भक्तिमय हुआ जयपुर इंदिरा एकादशी पर मंदिरों में सजे ठाकुरजी  : भक्तों ने किए दर्शन; पंचामृत अभिषेक, विशेष श्रृंगार और मनोरम झांकियों से भक्तिमय हुआ जयपुर
आश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी पर शहर के प्रमुख मंदिरों में इंदिरा एकादशी उत्सव श्रद्धा के साथ मनाया। श्रद्धालुओं ने...
आकाश आनंद की वापसी पर मायावती ने मीडिया रिपोर्टों पर जताई नाराजगी, कहा-तथ्यों को बढ़ा-चढ़ाकर किया गया पेश
सरकारी नौकरी की दौड़ से बाहर निकलें युवा, रोजगार देने वाले बनें : भजनलाल
राज्यपाल ने राष्ट्रीय 'इंडियन हैयर एण्ड ब्यूटी कॉन्फ्रेन्स' का किया उद्घाटन, सौंदर्य का क्षेत्र आयुर्वेद की भारतीय संस्कृति से हुआ विकसित
पर्यटकों की राह रोकी : टूरिस्ट वाहनों को महल की ओर जाने से रोका जा रहा, देशी-विदेशी सैलानी मायूस लौटे
फिजिक्स का नोबेल की घोषणा : फ्रांसिस हाल्जेन को मिला पुरस्कार, बर्फ में न्यूट्रिनो का पता लगाने की दी थी अनूठी परिकल्पना
Weather Update : 12 अक्टूबर से बदलेगा राजस्थान का मौसम, उत्तर-पश्चिमी जिलों में बारिश के आसार