लूट का वांछित गिरफ्तार  : स्कॉर्पियो से किया किडनैप, रातभर पीटा... बैंक कैशियर से 45 हजार और चांदी का कड़ा लूटा

आरोपी पहले से ही जेल में बंद था

लूट का वांछित गिरफ्तार  : स्कॉर्पियो से किया किडनैप, रातभर पीटा... बैंक कैशियर से 45 हजार और चांदी का कड़ा लूटा
मुहाना थाना पुलिस ने बैंक कैशियर के अपहरण, मारपीट और लूट के चर्चित मामले में फरार आरोपी अक्षय मीणा उर्फ गोलू को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। आरोपी ने साथियों के साथ कैशियर का अपहरण कर 45 हजार रुपये नकद, चांदी का कड़ा और अन्य सामान लूटा था।

जयपुर। मुहाना थाना पुलिस ने बैंक कैशियर के अपहरण, मारपीट और लूट के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने साथियों के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी से कैशियर का अपहरण कर उससे मारपीट की और 45 हजार रुपए नकद, चांदी का कड़ा तथा अन्य सामान लूट लिया था। आरोपी पहले से ही जेल में बंद था, जिसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर पूछताछ की गई है। मुहाना थाना पुलिस ने वर्ष 2024 के चर्चित अपहरण और लूट प्रकरण में कार्रवाई करते हुए दौसा जिले के झांपदा थाना क्षेत्र निवासी अक्षय मीणा उर्फ गोलू उर्फ अक्षय चांदा (21) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर जेल से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में उससे अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर 2024 को परिवादी अभिषेक पारीक, जो फागी स्थित एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में कैशियर है, बैंक से घर लौट रहा था। बालावाला के पास सुनसान स्थान पर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उसकी स्कूटी के आगे गाड़ी लगाकर उसे जबरन कार में डाल लिया। आरोपियों ने रास्ते में मारपीट की और उसकी जेब से 2 हजार रुपए, बैग में रखे 45 हजार रुपए नकद तथा चांदी का कड़ा लूट लिया। यूपीआई पिन बताने से इनकार करने पर भी उसके साथ मारपीट की गई और रात करीब दो बजे उसे छोड़कर फरार हो गए। इस संबंध में मुहाना थाने में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। स्कॉर्पियो का नंबर ट्रेस कर आरोपियों की पहचान की गई। सभी आरोपी फरार हो गए थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी की कीमतों में गिरावट, शुद्ध सोना 700 रुपए सस्ता वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी की कीमतों में गिरावट, शुद्ध सोना 700 रुपए सस्ता
वायदा बाजार की नरमी का असर जयपुर सर्राफा बाजार पर दिखा। सोमवार को चांदी 1,800 रुपए टूटकर 2,41,500 रुपए किलो...
साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़: म्यूल अकाउंट में पहुंच रही थी ठगी की रकम; फर्जी कॉल, एसएमएस, ओटीपी और फिशिंग लिंक से बनाते थे शिकार
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, सुबेदारगंज-भगत की कोठी के बीच चलेगी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
पंचायती राज चुनाव में पूरे राजस्थान में प्रत्याशी उतारेगी आप, बारां की जीत से बढ़ा उत्साह
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित 3 दिवसीय फोगसी फर्टिलिटी रेगुलेशन कॉन्क्लेव-2026 का समापन
अखिलेश यादव के खिलाफ 10 शहरों में पोस्टरबाजी, 'आजम-अतीक और मुख्तार' का जिक्र, जानें पूरा मामला
शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा; निफ्टी भी बढ़त के साथ बंद