दीपावली तक चलेगा वार्डवार चलेगा विशेष सफाई अभियान : मेयर ने अधिकारियों को दिए निर्देश, बोले- लोगों समस्याओं के समाधान के लिए नहीं लगाने पड़े अनावश्यक चक्कर

समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए

दीपावली तक चलेगा वार्डवार चलेगा विशेष सफाई अभियान : मेयर ने अधिकारियों को दिए निर्देश, बोले- लोगों समस्याओं के समाधान के लिए नहीं लगाने पड़े अनावश्यक चक्कर
नगर निगम महापौर सुनील कोठारी ने दिवाली को देखते हुए जोन और वार्डवार विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश। समीक्षा बैठक में पार्षदों ने केबल तार, प्रकाश व्यवस्था, यूडी टैक्स, सीवर, पशु प्रबंधन और अतिक्रमण की समस्याएं उठाईं।

जयपुर। नगर निगम महापौर सुनील कोठारी ने कहा कि दिवाली के त्यौहारी सीजन में शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए जोन के साथ ही वार्डवार विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। साथ ही, उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ आमजन की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। नगर निगम मुख्यालय में जोनवार गुरुवार को आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए महापौर कोठारी ने झोटवाड़ा एवं वैशाली नगर, जगतपुरा एवं झालाना तथा मालवीय नगर जोनों के अधिकारियों के साथ ही वार्ड पार्षदों के साथ बैठक के दौरान समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

महापौर ने कहा कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़े, इसके लिए शिकायतों का प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में पार्षदों ने केबल तार, हूपर, प्रकाश व्यवस्था, यूडी टैक्स, सीवर लाइन, पशु प्रबंधन और अवैध अतिक्रमण से जुड़ी समस्याएं उठाईं। महापौर ने दीपावली को देखते हुए विशेष सफाई अभियान, विद्युत व्यवस्था, सड़कों के पेचवर्क और सड़क किनारे पड़े सीएनडी वेस्ट को नियमित रूप से हटाने के निर्देश दिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण महिलाओं का, प्रचार की कमान साहब के हाथ : चुनावों की तारीख तय नहीं, फिर भी गांवों में पंचायत चुनाव का चढ़ा रंग  आरक्षण महिलाओं का, प्रचार की कमान साहब के हाथ : चुनावों की तारीख तय नहीं, फिर भी गांवों में पंचायत चुनाव का चढ़ा रंग 
राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव को लेकर गांवों में प्रचार तेज। आरक्षण की लॉटरी के बाद कई सीटों पर महिला प्रत्याशी...
गांधी के विचारों की आधुनिक प्रासंगिकता
आप का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन : हिरासत में सौरभ भारद्वाज, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
गांधी जयंती पर राहुल- खड़गे समेत कई विपक्षी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, कहा- दुनिया को दिखाया मानवता, करुणा और शांति का मार्ग
पीएम मोदी ने फ्लाईदुबई के ‘हीरो’ कैप्टन स्मित मच्छार से की फोन पर बात, बहादुरी की सराहना कर कहा- देश को आप पर गर्व
व्यापारियों का बड़ा फैसला: आज देश भर में मनाया जा रहा 'नो यूपीआई डे', MDR शुल्क हटाने की मांग
दीपावली तक चलेगा वार्डवार चलेगा विशेष सफाई अभियान : मेयर ने अधिकारियों को दिए निर्देश, बोले- लोगों समस्याओं के समाधान के लिए नहीं लगाने पड़े अनावश्यक चक्कर