प्रदेश में बदला मौसम : बारिश के साथ गिरे ओले, एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट

कई इलाकों में दिन में बूंदाबांदी

प्रदेश में बदला मौसम : बारिश के साथ गिरे ओले, एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट

शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में बादल छाए रहने व मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

जयपुर। प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम पूरी तरह से बदल गया। अजमेर, जयपुर सहित कई जिलों में कहीं बारिश तो कहीं ओले गिरे। अजमेर में शाम को अचानक तेज हवा के साथ बारिश हुई और ओले गिरे। जयपुर में सुबह से बादलों की लुकाछिपी चलती रही। जयपुर में कई इलाकों में दिन में बूंदाबांदी हुई। वहीं देर शाम कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। वहीं देर रात तक रुक रुक कर बूंदाबांदी होती रही। मौसम विभाग ने जयपुर सहित करीब एक दर्जन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में बादल छाए रहने मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं एक और नया बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ 2 फरवरी को सक्रिय होने की संभावना है।

पूर्वी राजस्थान के कोटा, जयपुर, अजमेर भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां 3-4 फरवरी को भी जारी रह सकती है। इस बीच राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

 

Tags: Weather

Post Comment

Comment List

Latest News

जेसीटीएसएल मुख्यालय : कर्मचारियों का धरना 14वें दिन जारी, इंटक के नेतृत्व में लालकोठी मुख्यालय पर होगा अनोखा प्रदर्शन जेसीटीएसएल मुख्यालय : कर्मचारियों का धरना 14वें दिन जारी, इंटक के नेतृत्व में लालकोठी मुख्यालय पर होगा अनोखा प्रदर्शन
जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड कर्मचारियों का इंटक के बैनर तले धरना और आमरण अनशन 14वें दिन भी जारी। कर्मचारियों...
गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वाला उम्रभर रहेगा जेल में : नहीं मिलेगी जमानत, 50 लाख तक लगेगा जुर्माना; भगवंत मान ने कहा- विशेषज्ञों से सलाह के बाद कानून तैयार
फ्रांस-भारत ने 'विला स्वागतम' रेजीडेंसी कार्यक्रम के चौथे संस्करण के शुरू होने की घोषणा, सांस्कृतिक और रचनात्मक आदान-प्रदान को मिलेगा बढ़ावा 
जयपुर में भी शुरू हुआ ईएसआईसी का राष्ट्रीय स्वास्थ्य जांच अभियान, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया शुभारंभ
खाड़ी देशों के लिए जयपुर की एयर कनेक्टिविटी मजबूत : अबू धाबी के लिए दूसरी फ्लाइट शुरू, प्रवासियों और व्यापारिक यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली बरसी पर पीएम मोदी ने बदली सोशल मीडिया डीपी: भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य और बहादुरी को किया नमन, पाकिस्तान को सख्त संदेश 
कार रिवर्स में चलाकर युवती को मारी टक्कर : रील बनाने वाले ने छात्र को किया कुचलने का प्रयास, छात्र का आरोप- पुलिस ने टालमटोल कर थाने से चलता कर दिया