राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज  : जैसलमेर में धूलभरी आंधी ; कई जिलों में बारिश, तीन दिन में 12 डिग्री गिरा पारा

प्रदेशवासियों को लू और भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज  : जैसलमेर में धूलभरी आंधी ; कई जिलों में बारिश, तीन दिन में 12 डिग्री गिरा पारा
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के कई जिलों में तेज आंधी, रेत का गुबार और बारिश दर्ज की गई। जैसलमेर और बीकानेर में दिन में अंधेरा छा गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिनों तक 60-70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं और बारिश का दौर जारी रहेगा, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

जयपुर। प्रदेश में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अनेक जिलों में तेज आंधी, धूलभरी हवाएं और बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा असर सीमावर्ती जिले जैसलमेर में देखने को मिला, जहां रामगढ़, मोहनगढ़, नाचना और आसपास के क्षेत्रों में धूल का विशाल गुबार छा गया। तेज आंधी के कारण कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम हो गई और दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया। मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, सीकर, अलवर और जयपुर सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ मौसम बदला।

कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हुई, जिससे पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। जयपुर में भी तेज हवाओं के बाद कहीं कहीं बूंदाबांदी दर्ज की गई। पिछले दो दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिमी राजस्थान में धूलभरी आंधियों का दौर तेज हुआ है। बीकानेर और चूरू में रेत के गुबार के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा, जबकि कई स्थानों पर वाहन चालकों को दिन में ही हेडलाइट जलानी पड़ी। 

अगले 4-5 दिन बना रह सकता है ऐसा मौसम

मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार आगामी चार से पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम इसी प्रकार बना रह सकता है। बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर संभाग के जिलों में गरज चमक के साथ बारिश, तेज आंधी और 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। मौसम बदलाव के कारण पिछले तीन दिनों में पारा 12 डिग्री तक नीचे गया है। 

Read More सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत

तीन दिन में 12 डिग्री तक गिरा पारा

Read More भीषण गर्मी में राहत : 19 हजार से अधिक पेयजल समस्याओं का समाधान, 30 जून तक जारी रहेंगे विशेष अभियान

मौसम विभाग का कहना है कि इस सक्रिय सिस्टम के चलते अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे नीचे बना रह सकता है। इससे प्रदेशवासियों को लू और भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। जैसलमेर सहित पश्चिमी राजस्थान के जिलों में भी एक जून से तीन जून के बीच आंधी, गरज चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।   

Read More गवरी देवी के निधन से लोक संगीत जगत में शोक की लहर, सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया दुख

Post Comment

Comment List

Latest News

छत्तीसगढ़ में सुरक्षबलों ने कसी नक्सलियों पर नकेल : जंगल में छिपाकर रखा हथियारों का जखीरा बरामद, आईईडी और रायफल सहित कई सामग्री शामिल छत्तीसगढ़ में सुरक्षबलों ने कसी नक्सलियों पर नकेल : जंगल में छिपाकर रखा हथियारों का जखीरा बरामद, आईईडी और रायफल सहित कई सामग्री शामिल
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के डडईपानी जंगल में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के छिपाए हथियार और विस्फोटक बरामद किए। संयुक्त अभियान...
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मौत की रफ्तार : खड़े कैंटर में घुसी कार, सवाई माधोपुर के 4 लोगों की मौत
साइबर ठगों के जाल में फंसा युवक : गंवाए 10 लाख रुपए, मामला कराया दर्ज
तकनीक, गति और नवाचार से लड़े जाएंगे भविष्य के युद्ध : युद्ध के तौर-तरीकों में आया बदलाव, राजनाथ बोले- तकनीकी रूप से तैयार रहना बेहद जरूरी
चालक को आई झपकी : वाहन के पुलिया से नीचे गिरने से 7 लोग घायल, खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे सभी लोग
भाजपा के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग : सत्ता की कठपुतली बना ईसीआई, कांग्रेस चलाएगी राष्ट्रव्यापी अभियान
युद्ध खत्म होने के करीब, ईरान ने कहा- समझौते में होर्मुज खोलने पर फोकस