WEATHER UPDATE : सर्द हवाओं ने गिराया पारा, ठिठुरन बढ़ी

तापमान में गिरावट आई 

WEATHER UPDATE : सर्द हवाओं ने गिराया पारा, ठिठुरन बढ़ी

जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में सात डिग्री तक गिरावट आई। सीकर में तापमान 1.7 डिग्री रहा और ओस जमी। कोहरे से ट्रेनें लेट चल रही हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में और ठंड बढ़ने की चेतावनी दी है।

जयपुर। प्रदेश की राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बीती रात से चली सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। इससे तापमान में गिरावट आई है और सर्दी का असर बढ़ गया है। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। सीकर सहित आसपास के एरिया में बुधवार सुबह जगह-जगह ओस जम गई। यहां रात का तापमान जमाव बिंदु के पास 1.7 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, कोहरा भी लोगों को परेशान कर रहा है। कोहरे के कारण उत्तर भारत के शहरों से जयपुर आने वाली कई ट्रेनें लेट चल रही हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार राज्य में अगले कुछ दिन में पारा और गिरने की संभावना है, जिससे राज्य में सर्दी बढ़ेगी।

शेखावाटी एरिया के सीकर जिले में एक ही दिन में पारा करीब 6 डिग्री तक गिर गया। वहीं, जयपुर, दौसा, भरतपुर सहित कई जिलों में शीतलहर के कारण रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

नेस्ले में क्वॉलिटी समस्या, कंपनी ने वापस मंगाए उत्पाद नेस्ले में क्वॉलिटी समस्या, कंपनी ने वापस मंगाए उत्पाद
यह रिकॉल दिसंबर में शुरू हुआ था। ऑस्ट्रिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इससे 10 से अधिक फैक्ट्रियों के 800...
कोहरे की लुका-छुपी, धुंध की चादर में शहर : प्रदेश में सर्दी का सितम जारी, माउंट आबू में पारा लगातार छठे दिन जमाव बिंदु पर
भारती नारी से नारायणी’ प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट
राजस्थान में मुख्य नियंत्रक राजस्व प्राधिकरण को लेकर अधिसूचना जारी, प्रशासनिक स्पष्टता और प्रभावी नियंत्रण की दिशा में अहम
MLA फंड में कमीशन के आरोप का मामला : तीनों विधायकों ने विधानसभा में पेश किए सबूत, एथिक्स कमेटी करेगी जांच
मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपम जलाने के एकल न्यायाधीश के आदेश को बरकरार रखा
ग्राहक बन तीन महिलाओं ने उड़ाई चांदी की पायलों की पूरी ट्रे, सीसीटीवी में गैंग की करतूत कैद