Weather Update : होली से पहले ही गर्मी दिखाने लगी तेवर, पारा 37 डिग्री के करीब 

अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज

Weather Update : होली से पहले ही गर्मी दिखाने लगी तेवर, पारा 37 डिग्री के करीब 

राज्य में फरवरी महीने में ही गर्मी का आगमन। सर्दी का असर पूरी तरह से खत्म। अभी से गर्मी और तेज धूप सता रही। वर्तमान में अधिकांश भागों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री ऊपर दर्ज। जयपुर, अजमेर, उदयपुर समेत कई जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज।

जयपुर। राज्य में फरवरी महीने में ही गर्मी का आगमन हो गया है। सर्दी का असर पूरी तरह से खत्म हो गया है और अभी से गर्मी और तेज धूप सता रही है। वर्तमान में अधिकांश भागों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.5 डिग्री (सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया है। ज्यादातर जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के नजदीक पहुंच गया है। पश्चिमी जिलों के साथ अब पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी जिलों में भी तेज धूप से दिन गर्म होने लगे हैं। जयपुर, अजमेर, उदयपुर समेत कई जिलों में गुरुवार दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने, जबकि अगले 48 घंटे के दौरान तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने और गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। आगामी दो-तीन दिन तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने, तत्पश्चात 3 मार्च से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री और बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल