Weather Update : राजस्थान में मानसून कमजोर, 3 सितंबर से फिर बारिश का दौर

तेज बारिश की गतिविधियों में कमी बनी रहने की संभावना

Weather Update : राजस्थान में मानसून कमजोर, 3 सितंबर से फिर बारिश का दौर
राजस्थान में मानसून फिलहाल कमजोर। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिनों तक अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां सीमित। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से 3 सितंबर से उत्तर-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में बारिश बढ़ सकती है।

जयपुर। राजस्थान में फिलहाल मानसून की रफ्तार कमजोर बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में आगामी 4-5 दिनों तक कमजोर मानसूनी परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के सक्रिय होने से 3 सितंबर से उत्तर-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और इससे लगे पश्चिम बंगाल तथा ओडिशा तट पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके आगामी 24 घंटे में तीव्र होकर वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया बनने की प्रबल संभावना है। इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। जयपुर संभाग में 4 से 7 सितंबर के बीच कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसी अवधि में भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में आगामी दिनों में मानसून कमजोर रहेगा। हालांकि 5 से 8 सितंबर के दौरान बीकानेर संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की-मध्यम बारिश होने के आसार हैं। फिलहाल, प्रदेश में तेज बारिश की गतिविधियों में कमी बनी रहने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय