Weather Update : अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से बढ़ेगी ठंडक, तापमान में गिरावट की संभावना

बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने के आसार

Weather Update : अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से बढ़ेगी ठंडक, तापमान में गिरावट की संभावना
राजस्थान में 11-12 अक्टूबर को सक्रिय होने वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना। शेखावाटी और बीकानेर संभाग में हल्की बारिश के आसार। उत्तर-पश्चिमी हवाओं से कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री गिर सकता है।

जयपुर। राजस्थान में अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में मौसम में बदलाव के साथ रात के तापमान में गिरावट शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 और 12 अक्टूबर को सक्रिय होने वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में देखने को मिल सकता है। इसके प्रभाव से शेखावाटी और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के गुजरने के बाद उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा। इससे प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। ऐसे में 12 अक्टूबर के बाद रात के समय ठंडक का अहसास बढ़ने लगेगा। खासकर शेखावाटी क्षेत्र में मौसम का असर अपेक्षाकृत ज्यादा महसूस होने की संभावना है। इससे पहले पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहा।

हालांकि, अधिकांश शहरों में मौसम साफ रहा। पिलानी में दिन का तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शेखावाटी सहित प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट के चलते सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के साथ दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ सकता है।

 

Read More फॉरेक्स मार्केट अपडेट: डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुरुआती बढ़त गंवाकर 96.41 के स्तर पर

 

Post Comment

Comment List

Latest News

अखिलेश का भाजपा पर हमला, बोले-अपने ही दल में उपेक्षित हैं भाजपाई, ऐतिहासिक होगा अंत अखिलेश का भाजपा पर हमला, बोले-अपने ही दल में उपेक्षित हैं भाजपाई, ऐतिहासिक होगा अंत
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक अपनी ही पार्टी की कार्यशैली पर सवाल...
त्योहारों से पहले सफाई पर जोर! पार्षदों ने गिनाईं वार्ड की समस्याएं, मुरलीपुरा जोन की बैठक में अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश
आरबीआई के फैसले के बाद बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 429 अंक टूटा; निफ्टी भी 22,603 पर बंद
पर्यटकों की कमी से पैलेस ऑन व्हील्स का फेरा रद्द, बुकिंग नहीं मिलने से शाही ट्रेन को नहीं मिल सके यात्री
लेखाधिकारी राजीव राजौरिया APO, वित्त विभाग में उपस्थिति देने के निर्देश
"वोट चोरी" के खिलाफ प्रदर्शन के बाद इंडिया गठबंधन की 'लंच डिप्लोमेसी', खरगे-राहुल ने फिर उठाई ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
नवरात्र में आमेर महल में हाथी सवारी पर लगेगा ब्रेक, 10 से 21 अक्टूबर तक हाथी सवारी पूरी तरह बंद