Weather Update : राजस्थान में आज से दो दिन बदलेगा मौसम, बीकानेर संभाग और शेखावाटी में बारिश के आसार

 मौसम बदलने की संभावना, मध्यम बारिश होने के आसार 

Weather Update : राजस्थान में आज से दो दिन बदलेगा मौसम, बीकानेर संभाग और शेखावाटी में बारिश के आसार
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर ऊपरी वायुमंडल में परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। वहीं, राज्य के उत्तरी भागों में ट्रफ लाइन सक्रिय है।

जयपुर।  राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर ऊपरी वायुमंडल में परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। वहीं, राज्य के उत्तरी भागों में ट्रफ लाइन सक्रिय है। इसके प्रभाव से 10 और 11 अक्टूबर को बीकानेर संभाग तथा शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। इसके बाद 13 और 14 अक्टूबर को भी बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में मौसम बदलने तथा मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के शेष अधिकांश हिस्सों में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। किसानों के लिए सलाह: मौसम विभाग ने बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के किसानों को तैयार फसलों को बारिश से बचाने के इंतजाम करने की सलाह दी है। कृषि उपज मंडियों में खुले में रखे अनाज और जिंसों को भी भीगने से बचाने के लिए समुचित व्यवस्था करने को कहा गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

नाहरगढ़ स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम अब एक नए अवतार में, पर्यटकों को 4 जादुई दुनियाओं का मिलेगा अनुभव नाहरगढ़ स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम अब एक नए अवतार में, पर्यटकों को 4 जादुई दुनियाओं का मिलेगा अनुभव
हिस्टोरिका-स्टेप इनटू हिस्ट्री महज वैक्स म्यूजियम नहीं, एक टाइम मशीन है, जहाँ आप महाराजा के दरबार से लेकर हाड़ी रानी...
राजस्थान संपर्क पर 6 माह में 28 लाख से अधिक परिवादों का निस्तारण, औसत समय हुआ 12 दिन
मुख्य सचिव ने नगरीय निकायों की 100 दिवसीय कार्ययोजना की समीक्षा की, व्यापार मंडलों को पुरस्कृत करने के निर्देश
तम्बाकू मुक्ति उपचार में राजस्थान देशभर में अव्वल, 10 माह में 1.52 लाख लोगों को उपचार व परामर्श
एसबीआई के डीएमडी चंद्रशेखर शर्मा का राजस्थानी परंपरा से अभिनंदन, एसबीआईओए जयपुर सर्किल के पदाधिकारियों ने साफा पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत
असर खबर का : जल प्रवाह से पहले नहरों की सफाई शुरू
जयपुर मेट्रो की सुरंग खुदाई शुरू : ‘प्रताप’ से मिलेगी रफ्तार, परकोटे को जाम से राहत की उम्मीद