पश्चिम रेलवे मंडल का फैसला: यात्रियों को सुविधा, चलेगी अतिरिक्त ट्रेन

विशेष किराए पर 3 स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय

पश्चिम रेलवे मंडल का फैसला: यात्रियों को सुविधा, चलेगी अतिरिक्त ट्रेन
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने मुंबई सेंट्रल-धौलपुर, बांद्रा टर्मिनस-धौलपुर और उधना-कानपुर सेंट्रल के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। मुंबई-धौलपुर ट्रेन 2 व 6 अक्टूबर, बांद्रा-धौलपुर 7 अक्टूबर को चलेगी। वहीं उधना-कानपुर साप्ताहिक स्पेशल 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक संचालित होगी। ट्रेनें कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेंगी।

जयपुर। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा उनकी  यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराए पर तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि मुंबई सेंट्रल धौलपुर स्पेशल 2 एवं 6 अक्टूबर को मुंबई सेंट्रल से प्रात: 10.30 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम (रात्रि 9.15-9.25 शुक्रवार व मंगलवार होते हुए अगले दिन प्रात: 10.10 बजे धौलपुर पहुंचेगी।

इसी तरह धौलपुर मुंबई सेंट्रल स्पेशल 3 एवं 7 अक्टूबर को धौलपुर से दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम प्रात: 5.10-5.15 बजे सोमवार, शुक्रवार होते हुए अगले दिन शाम 4.30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, फतेहपुर सीकरी और आगरा कैंट स्टेशनों पर रुकेगी। इसी प्रकार बांद्रा टर्मिनस धौलपुर स्पेशल 7 अक्टूबर को बांद्रा टर्मिनस से प्रात: 11 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम रात्रि 9.15-9.25 बजे बुधवार होते हुए अगले दिन प्रात: 10.10 बजे धौलपुर पहुंचेगी। इसी तरह धौलपुर बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 8 अक्टूबर को धौलपुर से दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम प्रात: 5-5.05 बजे शुक्रवार होते हुए अगले दिन शाम 4.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, फतेहपुर सीकरी और आगरा कैंट स्टेशनों पर रुकेगी।

सीपीआरओ ने बताया कि उधना कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शनिवार को उधना से रात्रि 11.25 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम प्रात 5.20-5.25 बजे रविवार होते हुए अगले दिन रात्रि 10.10 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक चलेगी। इसी तरह कानपुर सेंट्रल उधना स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को कानपुर सेंट्रल से रात्रि 10 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम दोपहर 3.10-3.15 बजे शनिवार होते हुए अगले दिन रात्रि 9.40 बजे उधना पहुंचेगी।

Tags: Railway

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रविवार की राहत के बाद संकट: कल से 3 दिन बैंकों में देशव्यापी तालाबंदी, जयपुर की मुख्य शाखाओं पर रहा भारी रश; 5-डे बैंकिंग व अन्य मांगों को लेकर UFBU की तीन दिवसीय हड़ताल कल से शुरू रविवार की राहत के बाद संकट: कल से 3 दिन बैंकों में देशव्यापी तालाबंदी, जयपुर की मुख्य शाखाओं पर रहा भारी रश; 5-डे बैंकिंग व अन्य मांगों को लेकर UFBU की तीन दिवसीय हड़ताल कल से शुरू
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल...
केरल में प्रियंका गांधी को दिखाए काले झंडे : भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ लगाए नारे, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार
बस्तर में बाढ़ का कहर जारी! सेना के हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन, 805 लोगों को सुरक्षित निकाला, 4,798 राहत शिविरों में
जयपुर निकाय हार के बाद कांग्रेस में बगावत, शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा के खिलाफ दिल्ली कूच
LPU में यौन उत्पीड़न के दावों पर बवाल: अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज, जांच के लिए SIT गठित ; प्रशासन ने आरोपों को बताया अफवाह
विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन स्थलों में उमड़ी भीड़: देशी-विदेशी पर्यटकों का तिलक और माला से स्वागत, आमेर में कालबेलिया तो जंतर मंतर पर शहनाई वादन ने बांधा समां
पश्चिम रेलवे मंडल का फैसला: यात्रियों को सुविधा, चलेगी अतिरिक्त ट्रेन