अकावद बांध की नहर की भूमि अवाप्त करने के मुआवजे को लेकर प्रश्न : मंत्री रावत ने दिया जवाब, कहा- हमारी भजनलाल सरकार वह मुआवजा दे भी रही है और आगे भी देगी
मुआवजे के तौर पर 45 करोड़ 65 लाख रुपए किसानों को दिए
राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान अकावद बांध की नहर की भूमि अवाप्त करने के मुआवजे को लेकर प्रश्न उठा। मंत्री सुरेश रावत ने जवाब दिया कि पिछली सरकार ने लोगों को मुआवजा नहीं दिया। 5 साल यही चला। मैं भी मौके पर गया था।
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान अकावद बांध की नहर की भूमि अवाप्त करने के मुआवजे को लेकर प्रश्न उठा। मंत्री सुरेश रावत ने जवाब दिया कि पिछली सरकार ने लोगों को मुआवजा नहीं दिया। 5 साल यही चला। मैं भी मौके पर गया था। हमने मुआवजे के तौर पर 45 करोड़ 65 लाख रुपए किसानों को दिए हैं।
जहां तक अटरू छाबड़ा सहित आसपास के किसानों को पानी देने का सवाल है तो डीपीआर इसकी बन रही है डीपीआर बनने के बाद यह काम किया जाएगा।पूरक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री रावत ने यह भी कहा कि पिछली सरकार ने सिंचाई परियोजनाओं या बांध से संबंधित भूमि अवाप्त की और उसका मुआवजा किसानों को नहीं दिया। हमारी भजनलाल सरकार वह मुआवजा दे भी रही है और आगे भी देगी।

Comment List