पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 

मामले में आगे की जांच जारी 

पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 

करधनी थाना क्षेत्र में बोरे में मिले अधजले शव मामले का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा। मृतक की पत्नी, हत्या के आरोप में गिरफ्तार, नाबालिग बेटा निरुद्ध। आरोपी ने पति की मारपीट से तंग आकर हत्या कर शव जलाकर पहचान छुपाने की कोशिश।

जयपुर। करधनी थाना क्षेत्र में 2 अप्रैल को बोरे में मिले अधजले शव के मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया। हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि साक्ष्य मिटाने के आरोप में उसके नाबालिग पुत्र को निरुद्ध किया गया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि शिवनगर बाईपास, निवारू के पास एक बोरे में अधजला शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का चेहरा और कमर का हिस्सा जलाया गया था, जिससे पहचान मुश्किल हो रही थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सामने आया कि एक महिला और किशोर साइकिल रिक्शा में शव को डालकर मौके पर फेंककर गए थे। पुलिस ने फुटेज के आधार पर रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी, नांगल जैसा बोहरा तक पहुंचकर मृतक की पहचान शेख साहन (35) निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में की। जांच में सामने आया कि मृतक शराब के नशे में पत्नी और बच्चों से अक्सर मारपीट करता था। पूछताछ में पत्नी मौसमी ने स्वीकार किया कि उसने पति की मारपीट से तंग आकर हथौड़ी से वार कर और गला दबाकर हत्या की। बाद में बेटे के साथ मिलकर शव को बोरे में डालकर फेंका और पहचान छुपाने के लिए जला दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

वित्त विभाग ने दिए निर्देश, SASCI योजना के तहत 100 प्रतिशत आधार डीबीटी और SNA-SPARSH ऑनबोर्डिंग पर जोर   वित्त विभाग ने दिए निर्देश, SASCI योजना के तहत 100 प्रतिशत आधार डीबीटी और SNA-SPARSH ऑनबोर्डिंग पर जोर  
वित्त विभाग ने SASCI 2026-27 के तहत SNA-SPARSH डीबीटी प्रणाली लागू करने के निर्देश। विभागों को 10% पूंजीगत व्यय वृद्धि...
राजस्थान के हर जिले में एक्सपोर्ट हब हो रहा विकसित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- ODOP नीति से राजस्थान के कारीगरों को मिल रही वैश्विक पहचान
भारत-अमेरिका ने रक्षा संबंधों को मजबूत बनाने के लिए दोहराई प्रतिबद्धता, जनरल द्विवेदी ने कहा-दोनों सेनाओं के बीच रणनीतिक सहयोग को और सुदृढ़ करने पर सार्थक चर्चा हुई
गांजा तस्कर को 7 वर्ष का कठोर कारावास, 50 हजार रुपए का जुर्माना
ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं दिये जाने के पक्षधर हैं सम्राट चार्ल्स-3 : डोनाल्ड ट्रंप
1 मई से राजस्थान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नागरिकों से की सहयोग की अपील 
अनशन के दौरान कर्मचारी की बिगड़ी तबीयत : कांवटिया अस्पताल में भर्ती, जानें पूरा मामला