जेईसीसी में आज बजेगा करण औजला का धमाका, क्या फिर उमड़ेगा वही क्रेज?

लोकप्रिय गानों के लेखक भी रह चुके हैं

जेईसीसी में आज बजेगा करण औजला का धमाका, क्या फिर उमड़ेगा वही क्रेज?

जेईसीसी ग्राउंड आज शाम 6 बजे संगीत के रंग में डूबेगा, जब पंजाबी स्टार करण औजला अपनी लाइव परफॉर्मेंस से मंच संभालेंगे। ‘सॉफ्टली’, ‘क्या बात’ जैसे हिट गानों के साथ उनका पॉप कल्चर टूर शहर में जोश भर रहा है। पिछले धमाकेदार शो के बाद उम्मीदें फिर आसमान पर हैं—क्या आज फिर वही जादू चलेगा?

जयपुर। सीतापुरा स्थित जेईसीसी ग्राउंड आज म्यूजिक और एंटरटेनमेंट का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है, जहां मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला अपनी लाइव परफॉर्मेंस से फैंस को झूमने पर मजबूर करेंगे। यह कॉन्सर्ट शाम 6 बजे से शुरू होगा, जिसे लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। डॉन्ट वरी’, ‘क्या बात’, ‘सॉफ्टली’, ‘एडमायरिंग यूऔरविनिंग स्पीचजैसे सुपरहिट गानों से पहचान बनाने वाले औजला अपने पॉप कल्चर टूर के तहत जयपुर पहुंचे हैं। वे सिर्फ बेहतरीन गायक हैं, बल्कि कई लोकप्रिय गानों के लेखक भी रह चुके हैं।

पिछले साल को जयपुर में हुआ उनका पिछला कॉन्सर्ट बेहद सफल रहा था, जिसने शहर में बड़े स्तर के इवेंट्स की मानो बाढ़ ला दी थी। उस शो के बाद जयपुर में लगातार बड़े कॉन्सर्ट और इवेंट्स आयोजित होने लगे। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या आज भी वही जादू दोहराया जाएगा और जेईसीसी ग्राउंड एक बार फिर खचाखच भरेगा। फैंस को उम्मीद है कि यह शाम यादगार साबित होगी।

Tags: blast

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब विधानसभा में विश्वासमत पेश : सदन ने सर्वसम्मति से किया पारित, भगवंत मान ने कहा- आप पार्टी के विधायकों के टूटने की अफवाहें पूरी तरह निराधार पंजाब विधानसभा में विश्वासमत पेश : सदन ने सर्वसम्मति से किया पारित, भगवंत मान ने कहा- आप पार्टी के विधायकों के टूटने की अफवाहें पूरी तरह निराधार
विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विश्वासमत पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी मिल गई, हालांकि विपक्ष...
अतिक्रमण हटाने और सफाई व्यवस्था पर सख्ती : व्यापार महासंघ और नगर निगम की बैठक में बने ठोस प्रस्ताव, बाजारों में यातायात बाधित करने वाले अस्थायी अतिक्रमण के मुद्दे पर की चर्चा
पशु चिकित्सा अधिकारी एवं सहायक कृषि अभियंता परीक्षा : आरपीएससी ने जारी की मॉडल उत्तरकुंजियां, अभ्यर्थी ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
बढ़ती बेरोजगारी सरकार की नीतियों का परिणाम : कांग्रेस की मनरेगा को फिर शुरू करने की मांग, खड़गे बोले- सरकार के श्रम संहिता लागू करने से  कामगारों की स्थिति कमजोर
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने स्व-गणना में लिया भाग, आमजन से स्व-गणना के माध्यम से सटीक जानकारी देने की अपील
सांख्यिकी अधिकारी (कृषि अधिकारी) परीक्षा 2024 : पात्रता जांच के लिए विचारित सूची जारी, 61 अभ्यर्थी शामिल
अमित यादव का केंद्र पर प्रहार: सरकार कर रही मजदूरों के अधिकारों का हनन, आंदोलन में गिरफ्तार वर्करों और नेताओं को रिहा करने की अपील