जीआरपीएफ रैंकिंग में महिला एवं बाल विकास विभाग प्रदेश में प्रथम, शिकायत निस्तारण रैंकिंग में प्रतापगढ़ जिला अव्वल
कलेक्टर स्तर पर नियमित समीक्षा के आधार पर शीर्ष स्थान प्राप्त
जयपुर। जन शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के आधार पर तैयार की गई ग्रिवेंस रिड्रेसल परफॉर्मेंस फ्रेमवर्क (जीआरपीएफ) की मई 2026 रैंकिंग में महिला एवं बाल विकास विभाग ने 91.30 अंकों के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। विभाग ने प्रशासनिक संवेदनशीलता और शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण में अन्य सभी विभागों से बेहतर प्रदर्शन किया। जारी रैंकिंग के अनुसार जिलों की श्रेणी में प्रतापगढ़ 89.55 अंकों के साथ प्रदेश में प्रथम रहा। जिले ने जन शिकायतों के प्रभावी निस्तारण और कलेक्टर स्तर पर नियमित समीक्षा के आधार पर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
विभागीय रैंकिंग में महिला एवं बाल विकास विभाग के बाद पंचायती राज, श्रम, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग शीर्ष पांच में शामिल रहे। इसी प्रकार जिला रैंकिंग में प्रतापगढ़ के बाद टोंक, दौसा, अलवर और सलूंबर ने शीर्ष पांच जिलों में स्थान बनाया। रैंकिंग समस्त पोर्टलों पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण और प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई है।

Comment List