कार्यकर्ता मेहनत और विकास कार्यों से विपक्ष का दें जवाब : सीएम भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री ने निकायों के दावेदारों के साथ वीसी से किया संवाद बैठक

कार्यकर्ता मेहनत और विकास कार्यों से विपक्ष का दें जवाब : सीएम भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निकाय चुनाव को लेकर आवेदनकर्ताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में संवाद। कार्यकर्ताओं से भाजपा की विचारधारा, सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान।

जयपुर। सीएम भजनलाल शर्मा ने नगर निकाय चुनाव को लेकर आवेदनकर्ताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव भाजपा की विचारधारा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और राजस्थान को विकसित और समृद्ध प्रदेश बनाने के लक्ष्य को जन जन तक पहुंचाने का अवसर है। स्थानीय निकाय लोकतंत्र की पहली सीढ़ी हैं। चुनाव में भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता और जनता के साथ आत्मीय संबंध हैं। भाजपा में व्यक्ति से बड़ा संगठन, संगठन से बड़ा विचार और विचार से बड़ा राष्टÑ है। पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण को हमेशा सम्मान देती है। कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की उपलब्धियों और जन -कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसान कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों की जानकारी जनता को दें। बूथ स्तर तक  जनसंपर्कअभियान चलाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता सोशल मीडिया से भी सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाएं। विपक्ष की नकारात्मकता का जवाब कार्यकर्ता अपने काम और विचारों से दें। उन्होंने कहा कि राजस्थान में केंद्र की योजनाओं और राज्य सरकार की नीतियों के बेहतर समन्वय से विकास को गति मिली है। महिलाओं की भूमिका भी लगातार मजबूत हुई है। सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के लिए कई कदम उठाए हैं। सभी कार्यकर्ता निकाय चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने के लिए जुट जाएं।

Post Comment

Comment List

Latest News

नर्मदा नहर परियोजना ने अंतरराज्यीय जल सहयोग में पेश की नई मिसाल, भजनलाल ने मोदी के नेतृत्व को सराहा नर्मदा नहर परियोजना ने अंतरराज्यीय जल सहयोग में पेश की नई मिसाल, भजनलाल ने मोदी के नेतृत्व को सराहा
भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण की समीक्षा समिति की 15वीं बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हिस्सा लिया।...
Karnataka SIR : 52 चुनाव क्षेत्रों में 127 मतदाता 'गैर-भारतीय नागरिक' के रूप में चिह्नित, आवेदनों की पारदर्शिता पर सवाल
पंचायतीराज चुनाव : 413 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल रवाना, 28 अक्टूबर को होगा दूसरे चरण का मतदान
कांग्रेस सत्ता प्राप्त करने के लिए तड़प रही हैं, सत्ता के लिए फैलाना चाहती है अराजकता : मदन राठौड़ 
जयपुर एयरपोर्ट पर बम थ्रेट का अलर्ट, टर्मिनल-1 पर मॉक ड्रिल
जयपुर के चांदपोल बाजार में सजेगा राम सेतु और राम मंदिर का भव्य नजारा, कोलकाता के कारीगर कर रहे तैयार
Weather Update : चक्रवात अर्नब का राजस्थान में दिखेगा असर, 30 अक्टूबर को 22 जिलों में बारिश का अलर्ट