युवक ने फ्लैट में लगाई फांसी : मोबाइल में छोड़ा सुसाइड नोट, जानें पूरा मामला 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया 

युवक ने फ्लैट में लगाई फांसी : मोबाइल में छोड़ा सुसाइड नोट, जानें पूरा मामला 

करणी विहार इलाके में एक दुखद घटना सामने आई, एक युवक ने अकेले रहते हुए आत्महत्या की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा।

जयपुर। करणी विहार इलाके में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अकेले रहते हुए आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मोबाइल जब्त कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, जालोर जिले के रहने वाले राजू राम विश्नोई (26 वर्ष), पुत्र आशुराम, करणी विहार स्थित श्याम हाईट्स अपार्टमेंट में अपनी बहन के साथ रहते थे। वह चौड़ा रास्ता इलाके की एक ज्वेलरी शॉप में नौकरी करते थे। होली के अवसर पर उनकी बहन गांव चली गई थीं, जिसके कारण वह फ्लैट में अकेले थे।

गुरुवार सुबह राजू राम ने फ्लैट में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर करीब 12 बजे तक वह बाहर नहीं निकले तो पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। करणी विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गेट तोड़कर अंदर गई, जहां राजू राम फंदे से लटका मिला।

पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए और शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Read More लंबित बिलों के भुगतान को लेकर वित्त विभाग के नए निर्देश जारी, दोहरे भुगतान और पुराने इनवॉइस पर रोक

मृतक के जीजा श्रीराम के अनुसार, राजू राम ने मरने से पहले अपने मोबाइल में सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें आत्महत्या के कारण बताए गए हैं। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है और एसआई कालूराम के नेतृत्व में आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश जारी है।

Read More दुर्लभ सर्जरी का मामला : जयपुर की 65 वर्षीय संतोष मंगल को मिली नई जिंदगी, पिट्यूटरी ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

Post Comment

Comment List

Latest News

अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बाबा साहब को नमन करते हुए नोएडा घटना पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने...
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे
अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान को लगभग 270 अरब डॉलर का नुकसान : रिपोर्ट
बदमाश ने गर्भवती महिला के अलावा एक और महिला के साथ की थी छेड़छाड़, ग्वालियर टीम रवाना
आईपीएल-2026 : हैदराबाद ने रोका राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ, सनराइजर्स हैदराबाद 57 रन से जीती
उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड कॉरिडार का करेंगे लोकार्पण, डाट काली मंदिर में की पूजा