पुरानी रंजिश का वीडियो हटाने की बात को लेकर युवक का अपहरण कर की थी हत्या, 5 गिरफ्तार

अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर पकड़ा

पुरानी रंजिश का वीडियो हटाने की बात को लेकर युवक का अपहरण कर की थी हत्या, 5 गिरफ्तार
तुंगा थाना पुलिस ने युवक को अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट कर उसकी हत्या करने के मामल में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में इस्तेमाल बोलेरो और मोटरसाइकिल भी जब्त की।

जयपुर। तुंगा थाना पुलिस ने युवक को अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट कर उसकी हत्या करने के मामल में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे वारदात में इस्तेमाल बोलेरो और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में बनवारी उर्फ  मालिस मीणा, करण मीणा निवासी तूंगा, अनुज बैरवा तथा सहयोगी विमलेश उर्फ  रिंकू मीणा, रेवर मीणा निवासी कोटखावदा शामिल है। पुलिस ने इनको अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर पकड़ा। एडीसीपी ईस्ट पारस जैन ने बताया कि परिवादी ओमप्रकाश बैरवा के पास 2022 में कोटखावदा के महादेवपुरा में हुई मारपीट का एक वीडियो था। ओमप्रकाश ने कुछ समय पहले यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। आरोपी पक्ष वीडियो हटाने के लिए उस पर दबाव बना रहा था, लेकिन उसने वीडियो नहीं हटाया। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसे सबक सिखाने की योजना बनाई। आरोपियों ने उसकी जेब से एक लाख रुपए निकाल लिए। बाद में उससे पांच लाख रुपए और मांगे। उसका मोबाइल भी छीन लिया। रकम नहीं देने पर जान से मारने और निजी फोटो वायरल करने की धमकी दी।

सड़क पर घायल हालत में छोड़ा: मारपीट में ओमप्रकाश के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आर्इं। पीठ की चमड़ी तक फट गई। रात करीब नौ बजे आरोपी उसे उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद ओमप्रकाश की मौत हो गई।

बोलेरो में डालकर फार्म हाउस ले गए :

थानाप्रभारी सज्जन सिंह ने बताया कि 15 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे आरोपियों ने ओमप्रकाश को घर के पास सड़क पर बुलाया। वहां करण मीणा और उसके साथियों ने उससे मारपीट की। बंदूक दिखाकर उसे बोलेरो में रामसिंहपुरा गांव के पास फार्म हाउस पर ले गए। यहां पहले से करीब 30-40 लोग मौजूद थे। आरोपियों ने ओमप्रकाश को लाठी-डंडों से पीटा और उसका वीडियो भी बनाया।

Read More गांव की सरकार : चुनाव का काउंटडाउन शुरू, आज और कल निकलेगी आरक्षण की लॉटरी

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तर कोरिया ने किया रॉकेट का परीक्षण : 100 किमी तक के लक्ष्य को बना सकता है निशाना, परीक्षण में सटीकता और बेहतर क्षमता साबित उत्तर कोरिया ने किया रॉकेट का परीक्षण : 100 किमी तक के लक्ष्य को बना सकता है निशाना, परीक्षण में सटीकता और बेहतर क्षमता साबित
उन्नत निर्देशित मल्टीपल-लॉन्च रॉकेटों का सफल परीक्षण किया। केसीएनए के मुताबिक, ये रॉकेट स्वायत्त सटीक-मार्गदर्शन प्रणाली से लैस हैं और...
किशनगढ़ एयरपोर्ट : ट्रेनिंग विमान का टायर डैमेज, ईंधन कम करने के लिए सवा तीन घंटे से आसमान में चक्कर
28 श्रेणी के वाहनों की अब आरटीओ-डीटीओ कार्यालयों में होगी फिटनेस, मैन्युअल फिटनेस कर सकेंगे परिवहन निरीक्षक
अजय राय की तौकीर रजा के परिजनों से देर रात मुलाकात, यूपी की सियासत में बढ़ी राजनीतिक चर्चाएं और अटकलें
नकली खाद के 1 हजार से ज्यादा कट्टे जब्त : फैक्ट्री संचालक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
गोवा में 97 वैध मतदाताओं के नाम हटने पर कांग्रेस हमलावर, जयराम रमेश बोले- चुनाव आयोग अनुरोधों की अनदेखी कर रहा
इंटरनेशनल मार्केट में नरमी का असर : सोना और चांदी हुई सस्ती, जानें क्या है भाव