नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
मुकदमा नंबर 354/2026 दर्ज
बजाजनगर थाना पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में 36 वर्षीय राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी गांधी नगर, जयपुर निवासी और मूल रूप से भरतपुर का रहने वाला। आरोपी के खिलाफ बीएनएस, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज।
जयपुर। बजाजनगर थाना पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान राजेंद्र सिंह (36) निवासी एफ-719, गांधी नगर, जयपुर के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से ग्राम नहरपुर, थाना बैर, जिला भरतपुर का रहने वाला बताया गया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा नंबर 354/2026 दर्ज किया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 78(2), 79, 115(2) और 126(2), पॉक्सो अधिनियम की धारा 11/12 तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(1)(डब्ल्यू) के तहत कार्रवाई की गई है। प्रकरण 11 अगस्त की रात 9:49 बजे दर्ज किया गया। मामले की जांच मालवीय नगर सहायक पुलिस आयुक्त विनोद कुमार शर्मा कर रहे हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Sep 2026 19:01:55
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...

Comment List