मदन राठौड़ के खिलाफ युवा कांग्रेस का ऐलान, माफी तक पीछा नहीं छोड़ेंगे!

जहां जाएंगे, वहां विरोध करेंगे

मदन राठौड़ के खिलाफ युवा कांग्रेस का ऐलान, माफी तक पीछा नहीं छोड़ेंगे!
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के पाकिस्तान संबंधी कथित बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में सर्वाधिक वोट पाने वाले अभिषेक चौधरी ने चेतावनी दी कि जब तक राठौड़ सार्वजनिक माफी नहीं मांगते, उनका विरोध जारी रहेगा। चौधरी ने कहा, कार्यकर्ता जहां भी जाएंगे, वहां विरोध करेंगे।

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के पाकिस्तान के समर्थन में कथित बयान को लेकर सियासी विवाद पर कांग्रेस लगातार उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग कर रही है। इसी क्रम में राजस्थान युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में सर्वाधिक वोट हासिल करने वाले एनएसयूआई के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए एक बार फिर मदन राठौड़ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी।

चौधरी ने कहा कि मदन राठौड़ ने पाकिस्तान के प्रति जो कथित प्रेम दिखाया है, उसकी कड़ी निंदा करते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता उनका विरोध करेंगे। यह देश की अस्मिता से जुड़ा सवाल है और इसे कुछ दिनों बाद भुलाया नहीं जा सकता। चौधरी ने कहा कि जब तक मदन राठौड़ अपने कथित बयान के लिए माफी नहीं मांगते, तब तक युवा कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा।

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

विद्याधर नगर स्टेडियम में राजपूत और स्वर्ण समाज की आक्रोश रैली, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी विद्याधर नगर स्टेडियम में राजपूत और स्वर्ण समाज की आक्रोश रैली, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
स्टेडियम में राष्ट्रीय करणी सेना की आक्रोश रैली में राजपूत और स्वर्ण समाज का हुजूम उमड़ा। राजस्थान समेत देश के...
रिजर्व पार्टी से भागे सहायक मतदान अधिकारी को किया निलंबित, बाकी पर भी कार्रवाई की तैयारी
मणिपुर में शांति कब? सीएम के इस्तीफे की मांग, अलका लांबा ने केन्द्र सरकार से मांगा जवाब
प्रदेश में संगठन मजबूत करने उतरी लोजपा महिला सशक्तीकरण पर रहेगा फोकस, पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर मंथन
मुंबई में चलती लोकल ट्रेन में पावर बैंक ब्लास्ट, महिला डिब्बे में मची चीख-पुकार
मदन राठौड़ के खिलाफ युवा कांग्रेस का ऐलान, माफी तक पीछा नहीं छोड़ेंगे!
SIR पर संग्राम तेज, राहुल गांधी का महारैली के लिए दिल्ली चलो का नारा