पुलिस का एरिया डोमिनेशन अभियान : पुलिस की 47 टीमों ने मारी 183 अपराधियोंं के ठिकानों पर दबिश, 31 बदमाश गिरफ्तार

66 चिन्हित बदमाशों की .कुण्डली खंगाली

पुलिस का एरिया डोमिनेशन अभियान : पुलिस की 47 टीमों ने मारी 183 अपराधियोंं के ठिकानों पर दबिश, 31 बदमाश गिरफ्तार

अपराधियों की धरपकड़ और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने एक व्यापक एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। एसपी अभिषेक शिवहरे ने बताया कि अभियान के लिए 47 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था, जिनमें 177 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल।

जैसलमेर। सीमावती जिले में अपराधियों की धरपकड़ और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस ने एक व्यापक एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। एसपी अभिषेक शिवहरे ने बताया कि अभियान के लिए 47 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था, जिनमें 177 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे।  टीमों ने शनिवार अलसुबह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में183 संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। अभियान में टीमों ने 4 स्थाई वारंटियों और 8 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्त में लिया। इसके साथ ही गंभीर और सामान्य श्रेणी के विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से वांछित चल रहे 3 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस का फोकस जिले के हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधियों पर भी रहा, जिसके तहत 66 चिन्हित बदमाशों की वर्तमान गतिविधियों की गहनता से जांच की गई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 16 अपराधियों को बीएनएसएस की धारा 170 और 126 के तहत गिरफ्तार किया गया, जबकि 64 पूर्व में चालानशुदा अपराधियों की भी निगरानी की गई। एसपी ने बताया, फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें सक्रिय हैं और उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि यह विशेष अभियान पुलिस मुख्यालय जयपुर और अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध शाखा) के पर्यवेक्षण तथा महानिरीक्षक पुलिस, जोधपुर रेंज के दिशा-निदेर्शों के अनुसार संचालित किया गया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

जल्द जारी होगी IPS तबादला सूची, अहम पदों पर नए चेहरों की तैयारी जल्द जारी होगी IPS तबादला सूची, अहम पदों पर नए चेहरों की तैयारी
प्रदेश में जल्द ही आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी होने की संभावना है। उच्च स्तर पर नामों को लेकर...
कलेक्टर संदेश नायक का जेके लोन अस्पताल निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
युवा कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू, नए सदस्य जोड़ने का मांगा प्लान
टालमटोल के बाद जातिगत जनगणना कराने पर सहमत भाजपा सरकार : जातिगत जनगणना की रूपरेखा अब तक अस्पष्ट, जयराम ने सरकार के रख में आए बदलाव को बताया 'नाटकीय यू-टर्न'
राज्य की स्थानीय निकायों के लिए बड़ी चुनौती बन रहा स्वच्छता सर्वेक्षण, मापदंडों के अनुसार कचरा संग्रहण और प्रोसेसिंग को सख्ती से लागू करने की ज़रूरत
मकान से नशे की खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार
सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को बीस साल की कैद, एक लाख दस हजार रुपए का जुर्माना